फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू में सुपर स्पेशियलिटी में आज से ओपीडी सेवा शुरू, पीएम मोदी ने किया था उद्घाटन

Mon, 24 Feb 2020 01:48 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू ) में सुपर स्पेशियलिटी कांपलेक्स में ओपीडी सेवा की शुरुआत सोमवार से हो रही है। पहले चरण में यहां कार्डियोलॉजी समेत आठ विभागों की ओपीडी में आने वाले मरीजों को देखा जाएगा। पहले से सर सुंदरलाल अस्पताल में चल रही इन विभागों की ओपीडी को यहां शिफ्ट कर दिया गया है। इसके बाद मरीजों को भर्ती करने से लेकर ऑपरेशन, जांच आदि की सुविधाएं भी शुरू हो जाएंगी। अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक की ओर से इसका आदेश जारी किया जा चुका है।

विज्ञापन

 

अस्पताल परिसर में छह मंजिला बने 430 बेड वाले इस कांपलेक्स में एक ही छत के नीचे ओपीडी, ऑपरेशन, जांच आदि की सुविधाएं मिलेंगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसका शिलान्यास 22 दिसंबर 2016 को किया था, इसके बाद बिल्डिंग बनने में देरी हुई। देर से ही सही बिल्डिंग बनकर तैयार हुई और 16 फरवरी को बनारस आगमन पर प्रधानमंत्री ने ही इसका उद्घाटन किया।

चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एसके माथुर ने बताया कि यहां कार्डियोलॉजी, न्यूरोलॉजी, न्यूरोसर्जरी, नेफ्रोलॉजी, सीटीवीएस, यूरोलॉजी, एंडोक्राइनोलॉजी और गैस्ट्रोइंट्रोलॉजी विभाग की ओपीडी सेवा सोमवार से शुरू हो जाएगी। बताया कि आईएमएस निदेशक, बीएचयू रेक्टर सहित अन्य अधिकारियों, संबंधित लोगों को इस बारे में पत्र भेजा जा चुका हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें