फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: ब्रेड दुकानदार की खुदकुशी मामले में महादेव बेटिंग एप का एजेंट गिरफ्तार, बैंक खाते का 78 लाख फ्रीज

Wed, 06 Dec 2023 05:51 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

ब्रेड दुकानदार की पत्नी शिल्पी देवी ने तीन दिसंबर को आत्महत्या के लिए उकसाने का  मुकदमा एजेंट सौरभ पर दर्ज कराया था। शिल्पी का आरोप है कि सौरभ ने गलत तरीके से पति को सट्टा के दलदल में फंसाया।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के लोहता थाना क्षेत्र में तीन दिन पूर्व ब्रेड दुकानदार रणविजय सिंह उर्फ पिंटू के खुदकुशी मामले में आरोपी सट्टा संचालक सौरभ शरण को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जांच में सामने आया कि महादेव बेटिंग एप के जरिए सौरभ शरण सट्टा चलाता था। पुलिस ने उसके विभिन्न बैंक खातों के 78 लाख रुपये भी फ्रीज कराया। सट्टा संचालन के तार छत्तीसगढ़ भी जुड़ रहे हैं।

विज्ञापन

डीसीपी वरूणा जोन अमित कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के मड़ौली निवासी सौरभ शरण के खिलाफ रणविजय सिंह की पत्नी शिल्पी देवी ने तीन दिसंबर को आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कराया था। शिल्पी का आरोप है कि सौरभ ने गलत तरीके से पति को सट्टा के दलदल में फंसाया। काफी रुपये सट्टे में हार जाने के बाद पति को प्रताड़ित करना शुरू किया। इस अवसाद में आकर पति ने दुकान के अंदर फंदे पर लटक जान दे दी।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, लोहता समेत आसपास के क्षेत्रों में सौरभ ने कई लोगों को महादेव एप से जोड़ा है। साड़ी गद्दीदार और रियल इस्टेट में निवेश करने वाले समेत अन्य कई व्यापारियों के नाम सामने आए हैं। सौरभ के दो मोबाइल को कब्जे में लिया गया तो कई अनजान नंबरों की जानकारी हुई है। व्हाट्सएप कॉलिंग और चैट को भी फोरेंसिक टीम के जरिये रिकवर कराया जाएगा। लोहता थाना प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि महादेव एप से जुड़े अन्य लोगों की भी तस्दीक कराई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें