नए नंबर से चलाई जाएंगी 90 मेमू, डेमू, स्पेशल ट्रेनें
वाराणसी। नए साल से रेलवे में मेमू, डेमू और स्पेशल ट्रेनों से जीरो नंबर हट जाएंगे और यह ट्रेनें नए नंबर से चलाई जाएंगी। इसके अलावा मेल, एक्सप्रेस और सुपरफास्ट ट्रेनों के नंबर भी में भी बदलाव किया गया है। पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल में संचालित ट्रेनों से जीरो नंबर हटाए जाने को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। 90 मेमू, डेमू और अनारक्षित विशेष ट्रेनों के नंबर बदल गए। पीआरओ अशोक कुमार ने बताया कि एक जनवरी से यह ट्रेनें नए नंबर से संचालित होंगी।
वाराणसी मंडल की स्पेशल ट्रेनें एक जनवरी से इस नंबर से चलेंगी
- वर्तमान में 01747/48 बनारस-भटनी अनारक्षित विशेष ट्रेन नए नंबर 55137/38 से चलाई जाएगी। 05445/46 छपरा-वाराणसी सिटी अनारक्षित विशेष ट्रेन 55139/40 से जानी जाएगी। 05117/18 बनारस-मां बाराही देवी धाम अनारक्षित विशेष ट्रेन नए नंबर 55141/42 से चलाई जाएगी। 05461 गाजीपुर सिटी-वाराणसी सिटी मेमू गाड़ी 01 जनवरी, 2025 से नये नम्बर 65105 से चलाई जाएगी।
- 05462 वाराणसी सिटी-गाजीपुर सिटी मेमू ट्रेन नए नंबर 65106 से, 05147 भटनी-वाराणसी सिटी मेमू 65107 से, 05148 वाराणसी सिटी-भटनी मेमू नए नंबर 65108 से चलाई जाएगी।
- 05427/28 आजमगढ़-वाराणसी सिटी मेमू ट्रेन 65109/10 चलेगी।
- 05173/74 बनारस-प्रयागराज रामबाग मेमू नए नंबर 65111/12 और 05195/96 बनारस-प्रयागराज रामबाग नए नंबर 65113/14 से चलाई जाएगी।
- 03649/50 आरा-बनारस मेमू नए नंबर 63229/30 से चलाई जाएगी।
- 05475/76 बनारस-झूंसी मेमू नए नंबर 65129/30 से चलाई जाएंगी। 05475/76 बनारस-झूंसी मेमू नए नंबर 65129/30 से चलेगी।