Varanasi News: वाराणसी जिले में एसटीएफ वाराणसी यूनिट और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ की मजिस्ट्रियल जांच शुरू हो गई है। मुठभेड़ 4 फरवरी 2026 की रात में हुई थी।
वाराणसी जिले के चौबेपुर थाना क्षेत्र के सीवो अंडरपास के पास एसटीएफ वाराणसी यूनिट और बदमाशों के बीच 4 फरवरी 2026 की रात मुठभेड़ की मजिस्ट्रियल जांच शुरू हो गई है। उप जिला मजिस्ट्रेट राजातालाब शांतनु कुमार सिनसिनवार को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
मुठभेड़ में गाजीपुर के खानपुर थाना क्षेत्र के गैरहट निवासी बनारसी यादव उर्फ झोटा यादव ने एसटीएफ टीम पर जानलेवा फायरिंग की थी। आत्मरक्षा में पुलिस की जवाबी कार्रवाई में वह गोली लगने से घायल हो गया था। पुलिस उसे तत्काल अस्पताल ले गई, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
एसडीएम ने बताया कि यदि किसी व्यक्ति को घटना से संबंधित कोई जानकारी या साक्ष्य हो तो वह 30 मार्च तक न्यायालय में लिखित या मौखिक रूप से प्रस्तुत कर सकता है।