फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुर: ट्रक और मैजिक की टक्कर में एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

Mon, 25 Nov 2019 12:48 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

गाजीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव के निकट एनएच-29 पर ट्रक और मैजिक की भिड़ंत में मैजिक चालक की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लिए भेज दिया। घटना रविवार की देर रात की है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, आजमगढ़ से शादी में खाना बनाकर मैजिक से पांच कारीगर अपने घर जा रहे थे। अचानक वह गाजीपुर के गोपालपुर में सड़क किनारे मैजिक खड़ा करके लघुशंका करने लगे। तभी गाजीपुर से वाराणसी की ओर जा रहे ट्रक ने मैजिक में टक्कर मार दी।

इस दौरान टक्कर से आसपास खड़े लोग चोटिल हो गए और वाराणसी जिले के ड्राइवर झाजी मिश्रा दोनों वहानों के बीच दब गए। आनन-फानन में उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घायलों को सीएचसी सैदपुर लाया गया। जबकि पुलिस ने मृतक के शव को पंचनामा के उपरांत पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

मृतक मैजिक चालक वाराणसी जनपद के बड़ागांव थाना क्षेत्र के करमपुर गांव निवासी राकेश मिश्रा(26) है। घायलों में प्रमोद राजभर(25) और अरविंद कुमार( 19) ग्राम सरैया थाना बड़ागांव के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें