फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माफिया जेलों से चला रहे गैंग: डीजीपी

Wed, 19 Aug 2015 02:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। माफिया जेलों से गैंग का संचालन कर रहे हैं। ये गैंग बेखौफ होकर आपराधिक वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। यह बात सूबे के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) जगमोहन यादव ने कही। उन्होंने कहा कि ऐसे अपराधियों को चिह्नित किया जा रहा है और उनको ऐसी जेलों में भेजा जाएगा जहां से वे इस तरह की हरकतें न कर सकें। मंगलवार को वाराणसी जोन की समीक्षा बैठक के बाद नवीन संगोष्ठी सदन में पत्रकारों से बातचीत में डीजीपी ने कहा कि अपराध पर पूरी तरह से अंकुश लगाया जाएगा।  सरकार जब चाहे पंचायत चुनाव की घोषणा कर दे, पुलिस पूरी तरह तैयार है। चुनाव के मद्देनजर केंद्र सरकार से अतिरिक्त फोर्स की मांग की गई है।
विज्ञापन


डीजीपी ने कहा कि पंचायत चुनाव के लिहाज से पूर्वांचल काफी संवेदनशील है। पुलिस ने हंगामा करने वाले लोगों को चिह्नित कर लिया है। गड़बड़ी फैलाने की आशंका पर उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा। हर हाल में पुलिस निष्पक्ष चुनाव कराएगी। जिन जिलों में गड़बड़ी की आशंका है, वहां के  एसपी और डीएम को विशेष रूप से सतर्कता बरतने को कहा गया है। फोर्स आवंटन को लेकर भी सभी जिलों के

अधिकारियों से चर्चा की गई है। आवश्यकता के हिसाब से सभी को पर्याप्त फोर्स मिलेगी। दशहरा, दीवाली, बकरीद, मोहर्रम आदि त्योहारों को लेकर पुलिस को सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया है। आतंकवादी गतिविधियों के बारे में कहा कि केंद्रीय खुफिया एजेंसियों के इनपुट के आधार पर पुलिस सतर्कता बरतती है। यूपी में फिलहाल कोई इनपुट नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें