Varanasi News: सीनियर सेंकेड्री मदरसा अरबिया गौसिया अनेई से आलिया सिद्दीकी को 500 अंक में 422 अंक मिले। रूखसार ने 389, मदरसा जामिया हमीदिया रिजविया मदनपुरा से आफताब आलम ने 389 अंक प्राप्त किए। मदरसा फैजुल उलूम लोहता से कामिल परीक्षा देने वाले मो. आसिफ, साजिदा परवीन ने 500 अंक में 431 अंक पाकर पहला स्थान हासिल किए।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
मदरसा बोर्ड का परीक्षा परिणाम जारी किया गया। 3505 छात्रों ने परीक्षा दी थी, जिसमें 2592 ने सफलता पाई। 1238 प्रथम श्रेणी, 625 द्वितीय और 729 तृतीय में श्रेणी पास हुए।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश मदरसा बोर्ड शिक्षा परिषद की ओर से सेंकेड्री, सीनियर सेंकेंड्री, कामिल यानी स्नातक और फाजिल यानी स्नातकोत्तर का परीक्षा परिणाम दोपहर बाद जारी किया गया। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी के अनुसार सेकेंड्री में मुंशी/मौलवी में 1778 परीक्षार्थियों में 678 प्रथम, 477 द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए।
सीनियर सेंकेंड्री आलिम में 438 छात्रों में 335 प्रथम, 16 द्वितीय श्रेणी से पास हुए। कामिल परीक्षा में 915 परीक्षार्थियों में से 121 प्रथम, 76 द्वितीय और 579 तृतीय श्रेणी से पास हुए। फाजिल के 374 छात्रों में 104 प्रथम श्रेणी, 56 द्वितीय औैर 150 ने तृतीय श्रेणी में सफलता हासिल की है।
विज्ञापन
मो. हसन रजा, आलिया, मो. आसिफ और ओबैदुर्रहमान अव्वल
परीक्षा में मो. हसन रजा, आलिया, मो. आसिफ और ओबैदुर्रहमान को अलग-अलग परीक्षा में पहला स्थान मिला है। मदरसा खानम जान अरबिक स्कूल अर्दली बाजार के सेंकेंड्री में मो. हसन रजा ने कुल 600 में 520 अंक प्राप्त किए। आदित्य सिंह को 495 अंक, रेहान अहमद ने 491 अंक हासिल किए।