फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के व्यापमं घोटाले से जुड़े यूपी के तार, मऊ जिले में सीबीआई ने की छापेमारी

Mon, 06 Aug 2018 04:30 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
मध्य प्रदेश के बहुचर्चित व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) घोटाले की जांच की आंच यूपी के मऊ जिले तक पहुंच गई है। मामले में जिले के  जिले के मधुबन थाना क्षेत्र के सिसवा देवारा के एक युवक का नाम प्रकाश में आया है। रविवार को इस युवक की तलाश में सीबीआई की टीम गांव पहुंची। लेकिन, आरोपी पकड़ में नहीं आया। इसके बाद सीबीआई की टीम लौट गई।  
विज्ञापन


इंस्पेक्टर एमके पांडेय के नेतृत्व में दोपहर बाद तीन बजे टीम मधुबन थाने पहुंची। यहां से कुछ सिपाहियों को साथ लेकर सीबीआई टीम सिसवा देवारा गांव पहुंची और दुष्यंत की तलाश की। गांव वालों के अनुसार घर वालों से दुष्यंत के बारे में पूछताछ की गई लेकिन वे कुछ बता नहीं सके। इस पर टीम शाम पांच बजे तक लौट आई। अपर पुलिस अधीक्षक ने ऐसी किसी जानकारी से इनकार किया
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें