मध्य प्रदेश के बहुचर्चित व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) घोटाले की जांच की आंच यूपी के मऊ जिले तक पहुंच गई है। मामले में जिले के जिले के मधुबन थाना क्षेत्र के सिसवा देवारा के एक युवक का नाम प्रकाश में आया है। रविवार को इस युवक की तलाश में सीबीआई की टीम गांव पहुंची। लेकिन, आरोपी पकड़ में नहीं आया। इसके बाद सीबीआई की टीम लौट गई।
इंस्पेक्टर एमके पांडेय के नेतृत्व में दोपहर बाद तीन बजे टीम मधुबन थाने पहुंची। यहां से कुछ सिपाहियों को साथ लेकर सीबीआई टीम सिसवा देवारा गांव पहुंची और दुष्यंत की तलाश की। गांव वालों के अनुसार घर वालों से दुष्यंत के बारे में पूछताछ की गई लेकिन वे कुछ बता नहीं सके। इस पर टीम शाम पांच बजे तक लौट आई। अपर पुलिस अधीक्षक ने ऐसी किसी जानकारी से इनकार किया