फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपों से जगमगाएगा बीएचयू का मालवीय भवन, 25 दिसंबर को मनाई जाएगी दीपावली

Thu, 19 Dec 2019 05:04 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
काशी हिंदू विश्वविद्यालय। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन
बीएचयू के संस्थापक महामना पंडित मदन मोहन मालवीय की जयंती के उपलक्ष्य में 19 से 26 दिसंबर तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसमें शास्त्रार्थ, भजन, फैंसीड्रेस, चित्रकला प्रतियोगिताएं होंगी।
विज्ञापन


25 दिसंबर को आयोजित मालवीय दीपावली कार्यक्रम के आकर्षण का केंद्र होगा। इस दौरान मालवीय भवन परिसर को दीपों से सजाया जाएगा। विश्वविद्यालय परिसर में कुलपति आवास के निकट बने मालवीय भवन में जयंती समारोह की तैयारियां शुरू हो गई हैं।

25-26 दिसंबर को मालवीय स्मृति पुष्प प्रदर्शनी में विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के अलावा डीरेका, उद्यान विभाग, जिला प्रशासन आदि विभागों की ओर से भी प्रदर्शन लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्र अधिष्ठाता प्रो. एमके सिंह ने बताया कि 19 को सुबह 10 बजे मालवीय भवन में हवन, पूजन, 20 को शास्त्रार्थ प्रतियोगिता, 21 को श्लोगन-लोकगीत, समूह गान, 22 को भजन, संगीतमय कंठस्थ प्रतियोगिता, 23 को फैंसी ड्रेस, ऑन द स्पाट चित्रकला प्रतियोगिता होगी। अंतिम दिन 26 दिसंबर को मालवीय पुष्प प्रदर्शनी का समापन और पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें