यात्रा भीमचंडी, राजातालाब, बरैनीघाट, कछवा बाजार होते हुए षष्टी को मां के धाम पहुंचेगी। मां के धाम में सप्तमी से एकादशी तक रोजा जागरण होगा। नागपंचमी पर यहां खासी भीड़ होगी। श्री बाल माता मंदिर देवी कोठा के महंत व खत्री हितकारिणी सभा के अध्यक्ष दीपक बहल, मां भद्रकाली मंडल के महंत पं. राजकुमार द्विगस्न (राजूगुरू) और मां विंध्यवासिनी पदयात्रा स्वागत समिति के अध्यक्ष सुनील मेहरोत्रा व सचिव गोपाल जी सेठ ने पदयात्रियों से शोभायात्रा और सेवा शिविर में शामिल होने की अपील की है। पदयात्रियों का सामान लेकर जाने वाला ट्रक छह अगस्त को सुबह सात से नौ बजे तक मालवीय मार्केट में खड़ा रहेगा।