फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां तुझे प्रणाम: 13 अगस्त को निकलेगी तिरंगा यात्रा, विद्यापीठ में हजारों छात्र-छात्राएं करेंगे राष्ट्रगान

Mon, 11 Aug 2025 11:28 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Independence Day 2025: मां तुझे प्रणाम तिरंगा यात्रा 13 अगस्त को निकाली जाएगी। यात्रा काशी विद्यापीठ परिसर से निकलेगी। तिरंगा यात्रा करीब दो किलोमीटर की दूरी तय करेगी और लौटकर विद्यापीठ परिसर में ही समाप्त होगी।
विज्ञापन
मां तुझे प्रणाम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमर उजाला और जिला प्रशासन की मां तुझे प्रणाम तिरंगा यात्रा 13 अगस्त को सुबह छह बजे काशी विद्यापीठ परिसर स्थित खेल मैदान से निकलेगी। तिरंगा यात्रा करीब दो किलोमीटर की दूरी तय करेगी और लौटकर विद्यापीठ परिसर में ही समाप्त होगी। तीन हजार से ज्यादा छात्र-छात्राएं काशी विद्यापीठ के खेल मैदान में राष्ट्रगान करेंगे। ध्वजारोहण होगा, फिर तिरंगा यात्रा निकलेगी। 

विज्ञापन


देशभक्ति पर आधारित तिरंगा यात्रा काशी विद्यापीठ से निकलकर मलदहिया चौराहे तक जाएगी फिर फातमान रोड से आईपी मॉल के सामने से आगे बढ़ेगी। सिगरा थाने के सामने से निकलकर साजन तिराहे पहुंचेगी और काशी विद्यापीठ की तरफ जाएगी। काशी विद्यापीठ में ही तिरंगा यात्रा का समापन होगा। 

यात्रा में छात्र-छात्राओं के अलावा सामाजिक संगठन भी शामिल होंगे। देशभक्ति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। इसमें अच्छी प्रस्तुति देने और बेहतरीन ड्रेस पहनकर आने वाली कुछ टीमें पुरस्कृत की जाएंगी। व्यापारिक संगठनों की ओर से यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया जाएगा। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; UP Politics: भाजपा सरकार में बढ़ा गुंडाराज, 2027 में सत्ता से करेंगे बेदखल; भदोही में जमकर बरसे स्वामी प्रसाद

विज्ञापन

क्या बोले अधिकारी

हर घर तिरंगा अभियान को तिरंगा यात्रा जैसे कार्यक्रम सफल बनाते हैं। ऐसे आयोजनों से युवा, छात्र समेत हर वर्ग में देशप्रेम की भावना बढ़ती है। हम देश के क्रांतिकारियों के और करीब आते हैं। अधिक से अधिक लोगों को इसमें हिस्सा लेना चाहिए। -सत्येंद्र कुमार, डीएम

आजादी के जश्न की शुरुआत तिरंगा यात्रा से हो रही है। छात्र-छात्राएं इसमें हिस्सा लेते ही है। जरूरी ये है कि शहर के सभी वर्ग इसमें बढ़चढ़ कर हिस्सा लें। देश को आजादी दिलाने में महानायकों ने जान की बाजी लगा दी। इन कार्यक्रमों के माध्यम से हमें उन्हें याद करने और नमन करने का मौका मिलता है। -हिमांशु नागपाल, सीडीओ 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें