क्वींस कॉलेज में वाराणसी महिला मंडल की अध्यक्ष सुनीता सोनी, जगतगंज तिराहे पर वाराणसी व्यापार मंडल, अल्पसंख्यक व्यापार मंडल, तेलियाबाग तिराहे पर महानगर युवा उद्योग व्यापार समिति के अध्यक्ष मनीष चौबे, वाराणसी व्यापार मंडल के रमेश भारद्वाज की ओर से तेलियाबाग तिराहे पर स्वागत किया जाएगा। पटेल धर्मशाल पर पटेल स्मारक अतिथि निवास तेलियाबाग के श्रीनाथ सिंह पटेल, श्रीराम मार्केट के पास वाराणसी फर्निचर व फर्निर्शिंग व्यापार मंडल के अध्यक्ष अजय गुप्ता, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष राकेश जैन की ओर से रीटा आइसक्रीम के सामने मशीनरी मार्केट के पास स्वागत किया जाएगा।
विनायक प्लाजा पर महिला व्यापार मंडल की चांदनी श्रीवास्तव, लोहा मंडी के पास के पास लघु उद्योग भारती काशी संघटन की ओर से अध्यक्ष ज्योति शंकर मिश्र की तिरंगा यात्रा के स्वागत में पुष्पवर्षा की जाएगी। लहुराबीर चौराहे पर लहुराबीर व्यवसायी समिति के अध्यक्ष रजनीश कन्नौजिया की ओर से स्वागत किया जाएगा। एजीआर ऑटोमोबाइल प्रबंध निदेशक राजीव गुप्ता ने कहा कि काशी की जनता से अपील है कि अमर उजाला के मां तुझे प्रणाम अभिनव अभियान के तहत वीर शहीदों को समर्पित तिरंगा यात्रा में सहभागी बने।
तिरंगा यात्रा में एसएसबी इंफ्रा, स्वामी अतुलानंद महाविद्यालय, उदय ऑटो सेल्स, पंजाब नेशनल बैंक विशिष्ट सहयोगी हैं। इसके अलावा स्काई ट्यूटोरियल्स, जीम होम साल्यूशंस प्रा. लि, डॉ. शशिंकांत सिंह पीजी कॉलेज, वाराणसी डेवलपमेंट अथॉरिटी, अर्वाचीन हॉस्पिटल और यूनियन बैंक सहयोगी हैं।