फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झाड़ू लगाने के लिए एमए पास भी तैयार

Sun, 18 Sep 2016 02:35 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला वाराणसी
विज्ञापन
nagar nigam
विज्ञापन
नगर निगम में संविदा पर सफाईकर्मी पद पर काम करने के लिए एमए पास युवा भी तैयार हैं। अगस्त में ही 915 पदों पर भर्ती के लिए रिक्तियां जारी की गई थीं। इन पदों पर तैनाती के लिए कुल 1.35 लाख युवाओं ने आवेदन किया है। इनमें से 712 एमए पास हैं जबकि छह हजार से अधिक आवेदक स्नातक उत्तीर्ण हैं। इस प्रकार एक पद के लिए 147 आवेदकों ने अपनी दावेदारी पेश की है।
विज्ञापन



इस पद के लिए कोई न्यूनतम शैक्षिक योग्यता नहीं निर्धारित की गई थी। इनका मानदेय लगभग 15 हजार रुपये है। फिलहाल आवेदनों की डाटा फीडिंग का काम चल रहा है। अब तक एक लाख से अधिक आवेदकों का डाटा कंप्यूटर में फीड किया जा चुका है। नगर निगम में फिलहाल नियमित और संविदा पर तकरीबन 2700 सफाईकर्मी काम कर रहे हैं जबकि जरूरत तकरीबन पांच हजार सफाई कर्मचारियों की है।


इस कमी को पूरा करने के लिए नगर निगम में संविदा पर 915 सफाईकर्मियों की नियुक्ति होनी है। नगर आयुक्त ने बताया कि इस पद के लिए पांचवीं पास से लेकर स्नातकोत्तर उत्तीर्ण अभ्यर्थियों ने फार्म भरे हैं। उन्होंने बताया कि डाटा फीडिंग के बाद भर्ती की प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन



इनके मिले आवेदन
स्नातकोत्तर (एमए) -712, स्नातक (बीए) - 6016, इंटरमीडिएट - 29839, हाईस्कूल - 51301, कक्षा नौ - 222, कक्षा आठ -14365, कक्षा छह - 62, कक्षा पांच - 1951, बिना शैक्षिक योग्यता के मिले - 1677।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें