फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गीतकार सुरेंद्र वाजपेयी को आज मिलेगा शताब्दी सम्मान

Sat, 14 Sep 2019 03:15 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

काशी के गीतकार सुरेंद्र वाजपेयी को हिंदी प्रचारक शताब्दी सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। 14 सितंबर को राजस्थान स्थित श्रीनाथद्वारा में साहित्य मंडल की ओर से होने वाले समारोह में उन्हें यह सम्मान दिया जाएगा। 

विज्ञापन


यह पुरस्कार हिंदी प्रचारक परिवार के संस्थापक लेखक निहालचंद बेरी उनके पुत्र कृष्ण चंद्र बेरी व संरक्षक विजय प्रकाश बेरी की स्मृति में हिंदी प्रचारक शताब्दी सम्मान साहित्यसेवी को दिया जाता है।

बता दे कि सुरेंद्र वाजपेयी की शिक्षा दीक्षा संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय और डीएवी पीजी कालेज से हुई है। गीत, व्यंग्य, चरित्र चित्रण, रेखाचित्र एवं निबंध लेखन में खास रुचि रखने वाले सुरेंद्र वाजपेयी के बाल कविता संग्रह महकते फू ल और नवगीत संग्रह एक सुबह की खातिर और कब तक प्रकाशित हो चुके हैं। उन्हें अब तक चकाचक बनारसी पुरस्कार, क्रमवार सम्मान, सरीन सम्मान, प्रथम महाकवि पुष्कर सम्मान सहित कई पुरस्कार प्राप्त हो चुके हैं।
विज्ञापन


इन्हें मिला है हिंदी प्रचारक शताब्दी सम्मान
हिंदी प्रचारक शताब्दी सम्मान समारोह कथाकार व समीक्षक डॉ. युगेश्वर, भाषाविद् डॉ. बदरीनाथ कपूर, कथाकार डॉ. प्रमोद कुमार अग्रवाल, नार्वे के कवि सुरेशचंद्र शुक्ल, कहानीकार उर्मिकृष्ण, साहित्यकार डॉ. हमहेंद्र सिंह बेदी, डॉ. शिवगोपाल मिश्र, समीक्षक प्रो. सूर्य प्रसाद दीक्षित, लेखक डॉ. बद्रीनारायण तिवारी, डॉ. हेमंत शर्मा, निबंधकार डॉ. अमर सिंह वधान, लेखक उमाशंकर मिश्र, कवि डॉ.नृपेंद्र नाथ गुप्त, कवियित्री डॉ. मालती शर्मा, भोजपुरी व खड़ी बोली के गीतकार पं. हरिराम द्विवेदी को मिल चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें