फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में फिल्म सिटी का निर्माण बहुत जरूरीः गीतकार समीर

Mon, 26 Feb 2018 05:20 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
फिल्म गीतकार समीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बनारस पहुंचे प्रसिद्ध फिल्म गीतकार समीर ने रविवार को कहा कि काशी में फिल्म सिटी का निर्माण होना बहुत जरूरी है। प्रदेश सरकार इस दिशा में कार्य कर रही है। पूर्वांचल में एक अदद फिल्म सिटी की जरूरत काफी समय से महसूस की जा रही है।
विज्ञापन


फिल्म उद्योग के लिए काशी और पूर्वांचल क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं। अगले छह माह के अंदर उनकी तीन फिल्में रिलीज हो रही हैं। आने वाली फिल्मों में हाउसफुल-4, धड़कन-2, सात कदम और गन्स आफ बनारस हैं। उन्होंने कहा कि गन्स आफ बनारस विनोद खन्ना की अंतिम फिल्म है।

90 के दशक में कई यादगार गीत लिखने वाले समीर ने कहा कि कई बार हालात आपके बस में नहीं होते हैं। समय बदलता है और उसके साथ हमें भी बदलना चाहिए।

उम्मीद कर रहा हूं कि समय फिर बदलेगा और फिर से 90 के मधुर गीतों का दौर लौटेगा। समीर रविवार को व्यापारी नेता मनीष चौबे के खजुरी आवास पर देखने पहुंचे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें