स्वच्छ सर्वेक्षण (ग्रामीण) 2019 में आम नागरिकों के फीडबैक (रायशुमारी) को लेकर प्रदेश में नंबर वन लखनऊ तो दूसरे स्थान पर सीएम सिटी गोरखपुर है। तीसरे स्थान पर वाराणसी आया है। 22 सितंबर की रात 12 बजे फीडबैक एकत्रित करने का काम बंद हो गया। गोरखपुर से 12,79,439 फीडबैक मिले। इस शानदार सफलता पर निदेशक पंचायती राज ने डीएम के. विजयेंद्र पांडियन को बधाई दी है।
प्रदेश में 13,71,821 फीडबैक के साथ लखनऊ पहले तो 12,79,439 को फीडबैक के साथ वाराणसी तीसरे स्थान पर है। लखनऊ और गोरखपुर के बीच पखवारे भर से तगड़ी प्रतिस्पर्धा थी। दिनभर गोरखपुर तो रात को लखनऊ आगे हो जा रहा था। अंतिम चार-पांच दिनों में लखनऊ ने गोरखपुर से तीन लाख से अधिक फीडबैक की बढ़त बना ली। सर्वेक्षण के सौ नंबर में फीडबैक पर 35 नंबर है।
स्वच्छ सर्वेक्षण 2019 के लिए नागरिकों के फीडबैक मामले में वाराणसी को तीसरा स्थान मिला है। एक दिन पहले तक हम लोग नंबर वन थे, लेकिन लखनऊ से आई रिपोर्ट के अनुसार हम तीसरे स्थान पर हैं। हम लोग लगातार नंबर वन चल रहे थे-
शास्वत आनंद सिंह, डीपीआरओ