रेल यात्रियों की सुविधाओं में बढ़ोतरी करते हुए रेलवे बोर्ड ने लखनऊ-छपरा स्पेशल एक्सप्रेस को हरी झंडी दे दी है। 05054-05053 लखनऊ-छपरा स्पेशल ट्रेन का संचालन एक मार्च से शुरू होगा। लखनऊ से यह ट्रेन रात में 9 बजे खुलेगी और दूसरे दिन फैजाबाद, अयोध्या, शाहगंज, जौनपुर होते हुए सुबह 6.30 बजे वाराणसी के कैंट रेलवे स्टेशन पहुंचेगी
विज्ञापन
वहीं छपरा से 4 मार्च को यह ट्रेन शाम 7.35 बजे छूटेगी और रात में 11.50 बजे कैंट रेलवे स्टेशन से होकर दूसरे दिन सुबह 8.45 बजे लखनऊ पहुंचेगी। पीआरओ अशोक कुमार ने बताया कि ट्रेन में कुल 17 कोच होंगे।