फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में लखनऊ और फैजाबाद मंडल बने चैंपियन

Thu, 06 Sep 2018 09:47 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
हाॅकी ख्ाेलते हुए प्रतियोगी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वाराणसी में  आयोजित प्रदेश स्तरीय विद्यालयीय सब जूनियर और जूनियर वर्ग हॉकी प्रतियोगिता में मेजबान वाराणसी को निराशा हाथ लगी। गुरुवार को सिगरा स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुए दोनों वर्ग के मुकाबले में मेजबान वाराणसी की टीम खिताब से चूक गई और दूसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन


जूनियर वर्ग बालक हॉकी प्रतियोगिता के फाइनल में फैजाबाद मंडल ने वाराणसी मंडल को 2-1 से मात देकर चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। वहीं बालिका वर्ग में लखनऊ मंडल ने वाराणसी मंडल को एक तरफा मुकाबले में 2-0 से धो दिया।

सब जूनियर बालक वर्ग में स्पोर्ट्स कॉलेज हास्टल सैफई ने इलाहाबाद को 4-0 से हराकर चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। सब जूनियर में गोरखपुर मंडल को तीसरा स्थान मिला। जूनियर बालक वर्ग में कानपुर मंडल और बालिका वर्ग में गोरखपुर मंडल को तीसरा स्थान मिला।
विज्ञापन


समापन अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसमें राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की ओर से बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का मंचन किया गया। हरिश्चंद्र बालिका इंटर कॉलेज की ओर से राजस्थानी नृत्य की प्रस्तुति की गई।

प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि चेतनारायण सिंह, विशिष्ट अतिथि प्रभारी क्रीड़ा अधिकारी दिव्या वर्मा रहीं। अतिथियों का स्वागत संयुक्त शिक्षा निदेशक अजय कुमार द्विवेदी और धन्यवाद ज्ञापन डॉ. विजय प्रकाश सिंह ने किया।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें