फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा धांधली : अब यूपीपीएससी के पूर्व चेयरमैन से एसआईटी करेगी पूछताछ

Tue, 16 Jul 2019 12:23 PM IST
Sayali Maurya पुष्पेन्द्र कुमार त्रिपाठी, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
डॉ. अनिरुद्ध सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा धांधली मामले में यूपीपीएससी के पूर्व चेयरमैन डॉ. अनिरुद्ध सिंह यादव से पूछताछ होगी। डॉ. अनिरुद्ध के कार्यकाल के दौरान ही एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा का हिंदी और सामाजिक विज्ञान विषय का पेपर आउट हुआ था। 

विज्ञापन


इस मामले की जांच कर रही स्पेशल इंवेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के पूर्व चेयरमैन डॉ. अनिरुद्ध सिंह यादव से पूछताछ करेगी। इसके लिए डॉ. अनिरुद्ध के खिलाफ दंड प्रक्रिया संहिता के तहत नोटिस जारी कर पुलिस की एक टीम आगरा रवाना की गई है। डॉ. अनिरुद्ध से कहा गया है कि वह एसआईटी के सामने पेश होकर पूछताछ में सहयोग करते हुए बयान दर्ज कराएं।

ये है पूरा मामला

29 जुलाई 2018 को यूपीपीएससी द्वारा एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा आयोजित की गई थी। पश्चिम बंगाल की सीआईडी की सूचना के आधार पर यूपी एसटीएफ ने 28 मई 2019 को यूपीपीएससी की परीक्षाओं के पेपर छापने का काम लेने वाले कोलकाता निवासी प्रिंटिंग प्रेस मालिक कौशिक कुमार कर को चोलापुर क्षेत्र से गिरफ्तार कर एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा में हुई धांधली का खुलासा किया था।

कौशिक से मिली जानकारी के आधार पर प्रयागराज से यूपीपीएससी की परीक्षा नियंत्रक अंजू कटियार को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। यह दोनों जिला जेल में निरुद्ध हैं। साथ ही इस प्रकरण में सात अन्य आरोपियों की पुलिस को तलाश है। एसएसपी ने तफ्तीश के लिए एसआईटी का गठन किया था।

एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने बताया कि डॉ. अनिरुद्ध के कार्यकाल के दौरान ही एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा का हिंदी और सामाजिक विज्ञान विषय का पेपर आउट हुआ था, इसलिए मुकदमे की विवेचना के क्रम में उनसे पूछताछ कर बयान दर्ज किया जाना आवश्यक है। उनका आगरा का पता मिला है, इसीलिए पुलिस की एक टीम को नोटिस लेकर वहां रवाना किया गया है।
विज्ञापन

2016 में डॉ. अनिरुद्ध को नियुक्त किया गया था चेयरमैन

डॉ. अनिरुद्ध सिंह यादव को मार्च 2016 में यूपीपीएससी का चेयरमैन नियुक्त किया गया था। 62 वर्ष की आयु पूरी होने पर एक जुलाई 2019 को उनका कार्यकाल समाप्त हो गया था। अलीगढ़ के मूल निवासी डॉ. अनिरुद्ध यूपीपीएससी का चेयरमैन नियुक्त होने से पहले बदायूं स्थित गोविंद बल्लभ पंत महाविद्यालय के प्राचार्य थे। सैन्य विज्ञान और राजनीतिशास्त्र में परास्नातक के साथ ही उन्होंने एलएलबी और पीएचडी की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें