फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: साधन सहकारी समितियों पर रसोई गैस भी मिलेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले में संचालित समितियाें पर पेट्रोल पंप खोलने के साथ ही अब साधन सहकारी समितियां गैस एजेंसी भी संचालित करेंगी। इससे दूरस्थ अंचलों में गैस एजेंसियों की कमी से रिफिलिंग में आने वाली परेशानी न सिर्फ दूर होगी, बल्कि इससे साधन सहकारी समितियों की आय भी बढ़ेगी। इसके लिए पहले चरण में जिले की तीन सहकारी समितियों का चयन किया गया है। समितियों पर गैस सिलेंडर बाजार रेट या इससे कम रेट पर भी उपलब्ध हो सकता है। इस पर अभी फैसला होना है।
विज्ञापन

सोनांचल के 10 ब्लॉकों में कुल 61 साधन सहकारी समितियां हैं। इन समितियों पर खाद और बीज के साथ ही कहीं जन औषधि केंद्र खोलने की तैयारी है तो किसी समिति पर कॉमन सर्विस सेंटर की खोलने की तैयारी चल रही है। इन सबके बीच अब सहकारिता विभाग ने साधन सहकारी समितियों पर गैस एजेंसी संचालन की अनुमति दी है।
जिले स्तर पर समितियों के चयन में विभाग जुटा है। विभागीय अधिकारियों की मानें तो गैस एजेंसी संचालन के लिए पहले चरण में तीन समितियों का चयन किया गया है। चतरा ब्लॉक में रामगढ़ और बिरधी साधन सहकारी समिति और घोरावल ब्लॉक का ओबराडीह साधन सहकारी समिति का चयन हुआ है, यहां गैस एजेंसी खोली जाएगी। इन समितियों पर गैस सिलिंडर उपलब्ध होने से क्षेत्र के दर्जनों गांव के लोगों को रिफलिंग कराने में सहूलित होगी।
विज्ञापन

दरअसल उज्ज्वला योजना शुरू करने के बाद गांवों एवं दूरस्थ अंचलों में गैस रिफिलिंग में परेशानी हो रही थी। इसे देखते हुए सहकारी समितियों के माध्यम से गैस सप्लाई करने का शासन की तरफ से निर्देश जारी किया गया है। जिसके बाद जिले में भी अलग-अलग ब्लॉकों में समितियों का चयन कर गैस एजेंसी खोलने की प्रक्रिया चल रही है।
तो होगा दोहरा फायदा
समितियों को गैस एजेंसी देने से उनकी आत्मनिर्भरता तो बढ़ेगी ही साथ ही गैस सिलिंडर की रिफिलिंग के बदले कंपनी से मिलने वाले कमीशन से उनकी आय भी बढ़ेगी। वहीं गांवों में भी समय पर गैस सिलिंडर की डिलिवरी मिल जाएगी। जिससे समिति के सदस्यों एवं आम लोगों को भी फायदा होगा।
बट बंतरा समिति पर खुलेगा पेट्रोल पंप
सहकारिता विभाग की तरफ से सोनांचल की तीन साधन सहकारी समितियां केकराही, बट बंतरा और नई बाजार में पेट्रोल पंप खोलने का प्रस्ताव डेढ़ साल पहले शासन में भेजा गया था। एजेंसी की तरफ से सर्वे भी कर लिया गया था। बावजूद इसके लंबे समय से पेट्रोल पंप खुलने का इंतजार था। विभागीय अधिकारियों की मानें तो बट बंतरा में पेट्रोल पंप खोलने का रास्ता साफ हो गया है। जल्द ही इस पर काम शुरू होगा।
जिले की तीन साधन सहकारी समिति रामगढ़, बिरधी और ओबराडीह का चयन गैस एजेंसी खोलने के लिए किया गया है। इन समितियों के सदस्य और आम उपभोक्ता गैस सिलेंडर ले सकेंगे। एजेंसी संचालन से संबंधित प्रक्रिया पूरी करने में विभाग जुटा है। इसके साथ ही बट बंतरा समिति पर पेट्रोल पंप खोलने की प्रक्रिया भी चल रही है। - मिहिर कुमार पात्रा, एआर कोआपरेटिव-सोनभद्र।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें