प्रेमी के पास से प्रेम पत्र और गुलाब का फूल कागज में लिपटा मिला है। साथ में यूबीआई का एटीएम कार्ड, एक मोबाइल, जो बंदा था। पॉकेट से 70 रुपये नगद भी मिले। अभी तक पुलिस दोनों शवों को कब्जे में लेकर रेलवे ट्रेक पर ही थी। तभी छत्रपति शिवजी टर्मिनल से श्रमिक स्पेशल ट्रेन सीतामढ़ी को जा रही थी।
उसे पुलिस और गांव वालों की मदद से लाल गमछा दिखाकर किसी तरह रोका गया। ग्रामीणों के अनुसार ये प्रेमी जोड़े दो दिनों से क्षेत्र में घूम रहे थे और बिरनो क्षेत्र में कही रिश्तेदारी में जाने की बात बता रहे थे। दोनों पैदल ही घुमते देखे गए थे।