फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्जापुरः प्रेमी युगल ने जहर खाकर की आत्महत्या

Fri, 11 May 2018 07:30 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
यूपी के मिर्जापुर में एक प्रेमी युगल ने जहर खाकर जान दे दी। आत्महत्या करने वाले प्रेमी जोड़े में युवक  अविवाहित था वहीं युवती की शादी हो गई थी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए।
विज्ञापन


गड़बड़ा राजा गांव में रतनी (20) और दुर्गा (18) के बीच करीब तीन साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। एक साल पहले रतनी देवी की शादी हलिया थाना क्षेत्र में कर दी गई, जबकि दुर्गा अविवाहित था।

इधर, रतनी के चाचा के घर शादी समारोह का आयोजन किया गया था। इसमें शामिल होने के लिए वह कुछ दिन पहले पति के साथ आई थी। गुरुवार की रात रतनी और दुर्गा गायब हो गए और सिवान की ओर जाने के बाद दोनों जहर खाने के बाद अपने-अपने घर चले गए।
विज्ञापन


देर रात दोनों की हालत बिगड़ी और अचेत हो गए। दोनों के घर वाले आनन-फानन में उन्हें जिला अस्पताल ले गए। वहां पर प्रेमी दुर्गा को मृत घोषित कर दिया गया। रतनी की इलाज के दौरान मौत हो गई। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें