फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: गैर मर्द से दोस्ती...बचपन के प्यार की जान लेने लखनऊ से काशी पहुंचा प्रेमी, होटल में युवती संग कर दिया कांड

Sun, 09 Nov 2025 02:52 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

होटल में युवती को मार कर छोड़ देने की सूचना पाकर लंका थाने की पुलिस पहुंच गई। आरोपी युवक ने ही खुद को लखनऊ के गोमती नगर में सरेंडर करने के बाद यह बात पुलिस को बताई थी। इससे पहले उसने आत्महत्या की भी कोशिश की थी।
विज्ञापन
युवती को लेकर अस्पताल जाती पुलिस। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लंका थाना क्षेत्र के मलहिया स्थित रामत्व ड्रीम गेस्ट हाउस में शनिवार की शाम को प्रेमी ने प्रेमिका की गला दबाकर हत्या का प्रयास किया। खुद भी कमरे में पंखे की कुंडी में रस्सी के सहारे खुदकुशी की कोशिश की। प्रेमिका को मृत समझ कर बाहर से कमरे का दरवाजा बंद कर दिया। इसके बाद रात में लखनऊ के गोमती नगर थाने में आत्मसमर्पण कर दिया।

विज्ञापन


रविवार की दोपहर गोमती नगर पुलिस की सूचना पर लंका पुलिस गेस्ट हाउस पहुंची तो युवती अचेतावस्था में मिली। युवती को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। वहीं, लंका पुलिस ने देर रात प्रेमी को हिरासत में लेकर लखनऊ से वाराणसी रवाना हुई। दोनों के परिजन भी लंका थाने पहुंचे हैं।पुलिस के अनुसार, सोनभद्र के दुद्धी थाना क्षेत्र के राजखड़ निवासी मनीष कुशवाहा (20) का दुद्धी क्षेत्र की युवती से पिछले चार साल से प्रेम संबंध है।

युवती भेलूपुर थाना क्षेत्र के दुर्गाकुंड स्थित कोचिंग में एक साल से नीट की तैयारी कर रही है। प्रेमी मनीष को शंका था कि युवती का किसी अन्य युवक से अफेयर चल रहा है। दोनों के बीच इसको लेकर मनमुटाव हो गया। शनिवार की अपराह्न मनीष ने युवती को फोन कर सामनेघाट मलहिया के मारुती नगर स्थित रामत्व गेस्ट हाउस में बुलाया और कहा कि अब दोनों के बीच जो गलतफहमी है, उसे दूर कर लिया जाएगा।

विज्ञापन

मनीष के बुलाने पर युवती गेस्ट हाउस पहुंची। इस बीच मनीष ने युवती के मोबाइल में किसी अन्य युवक का आपत्तिजनक फोटो देखा और फिर दोनों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि मनीष ने तकिया से पहले युवती का मुंह दबाया और फिर गला दबाकर मारने की कोशिश की। युवती अचेत हुई तो मनीष को लगा कि उसने दम तोड़ दिया। इस बीच मनीष ने कमरे में ही पंखे की कुंडी में रस्सी के सहारे फंदा लगाया लेकिन रस्सी टूटने से वह बच गया। इसके बाद वह कमरे को बाहर से बंद कर लखनऊ रवाना हो गया।
विज्ञापन

गोमती नगर में भी सुसाइड का प्रयास किया। तभी गांव के प्रधान और परिजनों को मनीष ने घटना की जानकारी दी। प्रधान के कहने पर मनीष गोमती नगर थाने में सुबह पहुंचा और घटना के बारे में बताया। गोमती नगर पुलिस ने लंका इंस्पेक्टर राजकुमार शर्मा को घटना की सूचना दी तो पुलिस ने गेस्ट हाउस के कमरे से युवती को अचेतावस्था में ले जाकर बीएचयू ट्राॅमा सेंटर में भर्ती कराया। होटल में पहुंची फॉरेंसिक टीम ने भी छानबीन की।

उधर, लंका थाने से एक टीम लखनऊ के लिए रवाना हुई। रात में पुलिस ने मनीष को हिरासत में लिया। युवती के परिजनों को भी लंका पुलिस ने सूचना दी। एसीपी भेलूपुर गौरव कुमार ने बताया कि मनीष को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। युवती का उपचार चल रहा है। युवती के होश में आने के बाद बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल दोनों के परिजनों से भी पुलिस ने पूछताछ की है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें