फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: काशी में विदेश पर्यटकों को सुविधा, ई-रिक्शा से महिलाएं घुमाएंगी शहर का कोना-कोना; जानें खास

Sun, 09 Nov 2025 01:32 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Kashi Darshan: काशी दर्शन करने आए विदेशी पर्यटकों को और सहूलियत मिलेगी। महिलाएं उन्हें नए ई-रिक्शा पर बैठाकर शहर का कोना-कोना घुमाएंगी। इससे बनारस के पर्यटन को और विस्तार मिलेगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले में महिलाओं को रोजगार के लिए 20 और ई-रिक्शा मंगाए जाने की तैयारी है। इन ई-रिक्शा को महिलाएं शहर के विभिन्न मार्गों पर दौंड़ाएंगी। इसे केवल विदेशी पर्यटकों के लिए ही लाया जा रहा है। नए वाहनों के शामिल होने के बाद यह संख्या बढ़कर 40 हो जाएगी। आने वाले महीनों में 50 ई-रिक्शा तक का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

विज्ञापन


एक्सेस डेवलपमेंट सर्विसेज फाउंडेशन की अध्यक्ष अमृता सिंह ने बताया कि उनके और शहर के कई फाइव, थ्री व टू स्टार होटलों के बीच एमओयू (समझौता ज्ञापन) साइन किया गया है। इसके तहत इन ई-रिक्शों को शहर के प्रमुख पर्यटन स्थलों और होटलों के बीच संचालित किया जाएगा। 

विज्ञापन

नई सुविधा से मिलेगी सहूलियत

अभी तक बनारस में 20 ई-रिक्शा सेवाएं दे रहे हैं। इस प्रोजेक्ट का उद्देश्य काशी की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और शहर के पर्यटन अनुभव को बेहतर बनाना है। उद्देश्य है कि बनारस आने वाले विदेशी और देशी सैलानी मंदिरों और घाटों की सुंदरता देखने के साथ ही काशी की अंतरआत्मा से परिचित हों। 

वह यहां के खान-पान, पहनावा, जीवनशैली आदि से परिचित होकर बनारस के रंग में रंग जाएं। महिलाओं द्वारा चलाई जा रही ई-रिक्शा पर रूट के लिए कोई पाबंदी नहीं है। महिला चालक पर्यटकों को लेकर शहर के किसी भी कोने में जा सकती हैं।

महिलाओं को दिया जा रहा प्रशिक्षण : अमृता सिंह ने बताया कि ई-रिक्शा के संचालन के लिए महिलाओं को विशेष प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है ताकि वे पर्यटकों से बातचीत करने और सुरक्षा मानकों का पालन बेहतर तरीके से कर सकें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें