फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर प्रयागराज की युवती से दोस्ती, शादी का झांसा देकर वाराणसी के युवक ने किया दुष्कर्म 

Wed, 24 Mar 2021 07:07 PM IST
हरि User अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद शादी का झांसा देकर वाराणसी के एक युवक ने प्रयागराज की युवती के साथ दुष्कर्म किया। युवती ने जब शादी का दबाव बनाया तो उसे अनुसूचित जनजाति का बताकर युवक और उसके मां-बाप ने मना कर दिया। युवती को जान से मारने का प्रयास करने का आरोप भी लगाया है। प्रकरण को लेकर युवती की तहरीर के आधार पर मंगलवार की देर शाम युवक और उसके मां-बाप के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य आरोपों में बड़ागांव थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। बड़ागांव थाने की पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन


बड़ागांव थाना अंतर्गत बसनी गांव निवासी अमन उर्फ सूरज सोनी की दोस्ती तीन वर्ष पूर्व सोशल मीडिया से प्रयागराज में सिविल सर्विसेज की तैयारी करने वाली युवती के साथ हुई। युवती के अनुसार, दोस्ती प्रगाढ़ हुई तो दोनों एक-दूसरे से प्यार करने लगे और सूरज ने उससे शादी का वादा कर उसका यौन शोषण करना शुरू कर दिया। 
हत्या कर शव गायब करने की धमकी

विज्ञापन

तहरीर में आरोप लगाया कि 16 मार्च 2021 को सूरज प्रयागराज में उसके घर गया और शादी की बात करने पर उसका मोबाइल व सिम तोड़ दिया। इसकी शिकायत करने युवती अगले दिन सूरज के घर पहुंची। इस पर सूरज, उसका पिता कृष्ण कुमार और मां रेनू उसे एक कार में बैठा कर बाबतपुर रेलवे स्टेशन की ओर ले जाने लगे। आरोप है कि तीनों ने युवती की हत्या कर शव गायब करने की धमकी दी।

इस बीच रेलवे क्रासिंग के समीप वाहन की रफ्तार धीमी हुई तो युवती गेट खोलकर नीचे कूद पड़ी। इस पर तीनों ने युवती को जातिसूचक गालियां देते हुए पिटाई की और गला दबाने लगे। युवती की चीख सुनकर लोग इकट्ठा होने लगे तो तीनों भाग निकले। घायल युवती ने मंडलीय अस्पताल में अपना उपचार कराया और फिर बड़ागांव थाने में तहरीर दी। इस संबंध में बड़ागांव थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें