फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News : बाबा के धाम में हुआ भगवान राम का विवाह, जलाए आठ पटाखे, दिखा भक्तिभाव

Mon, 24 Mar 2025 12:34 AM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

श्री काशी विश्वनाथ धाम में श्रीराम विवाहोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान आठ पटाखे जलाए गए और भक्तों ने गीत गाकर आस्था प्रकट की।
विज्ञापन
श्री काशी विश्वनाथ धाम का कथास्थल - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्री काशी सत्संग मंडल की ओर से रविवार को बाबा के धाम में भगवान राम का विवाहोत्सव मनाया गया। धाम का पूरा परिसर जयश्रीराम के जयकारों से गूंज रहा था। 111 भूदेवों ने बाबा विश्वनाथ को मानस का पाठ सुनाया।

विज्ञापन


रविवार को श्री काशी विश्वनाथ धाम का कथास्थल श्रद्धालुओं से भरा हुआ था। महिलाएं विवाह के मंगल गीत गा रही थीं तो दूसरी ओर भक्त जय श्रीराम और हर हर महादेव का जयकारा लगा रहे थे। श्री रामचरितमानस नवाह्न पारायण ज्ञान महायज्ञ और श्रीराम विवाह के मुख्य अतिथि गाजीपुर के जिला जज संजय हरि शुक्ला रहे।

जगद्गुरु सुरेशाचार्य वशिष्ठ मुनि, राजा दशरथ की भूमिका योग गुरु चंद्रकांत बालाजी खड़के महाराज बने थे। आठ पटाखे बजाकर भक्तगण राम जी के बराती बनकर नृत्य कर रहे थे। उपाध्यक्ष विकास गुप्ता ने भक्तों को चांदी का सिक्का का वितरण किया। सभी भक्तों को साफा बांधा गया।
विज्ञापन


पटाखे की ध्वनि के दौरान हर-हर महादेव, जय श्री राम का जयकारा परिसर में गूंज रहा था। श्री काशी सत्संग मंडल के कार्यकारी अध्यक्ष देवेंद्र कुमार पाठक ने बताया कि आचार्य सूर्य लाल मिश्र के नेतृत्व में 111 ब्राह्मण संगीतमय मानस पाठ कर रहे हैं। इस दौरान डॉ. प्रकाश पांडेय, सर्वज्ञ मिश्रा, बनवारी लाल शर्मा, बृजेश उपाध्याय, लल्लन प्रसाद प्रजापति मौजूद थे।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें