फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर : बैंक से पैसे लेकर निकले युवक से चाकू दिखाकर लूटे एक लाख, बाइक से फरार हुए बदमाश

Thu, 19 Sep 2019 02:39 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जौनपुर जिले के शाहगंज क्षेत्र के रामलीला भवन चौक स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा से बुधवार को रुपये निकालकर बाहर निकले व्यापारी के भतीजे को चाकू से धमकाकर बदमाशों ने एक लाख रुपये लूट लिए। घटना की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घटना को अंजाम देने वाला एक लुटेरा बैंक में मौजूद था। जो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।

विज्ञापन


सरपतहां थाना क्षेत्र के सराय मोहिउद्दीनपुर गांव निवासी विनोद अग्रहरि राईस मिल चलाते हैं। बुधवार को उन्होंने कुछ लोगों को रुपये देने के लिए अपने भतीजे नीरज अग्रहरि को बैंक भेजा। जो बैंक से चार लाख रुपये निकालकर कुछ लोगों को रुपये का वहीं पर भुगतान कर दिया।

बाकी बचा एक लाख रुपया जेब में रखकर बैंक शाखा से बाहर निकला। सीढ़ी पर ही बदमाश ने उसे चाकू दिखाकर रुपये लूट लिए। जो नीचे बाइक लेकर खड़े साथी के साथ भाग निकला।

विज्ञापन
विज्ञापन

नीरज ने घटना की सूचना कोतवाली पुलिस और परिजनों को दी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बैंक के सीसीटीवी कैमरे में घटना को अंजाम देने वाले बदमाश का चेहरा फुटेज में दिख रहा है। पुलिस बदमाश की सीसी टीवी फुटेज के आधार पर तलाश में जुटी है।

सीओ अजय कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि पुलिस घटना की छानबीन में जुटी है। सीसीटीवी फुजेट के सहारे बदमाश की तलाश की जा रही है। जल्दी ही घटना का पर्दाफास कर लिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें