फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैरोल पर छूटा बदमाश किराये की कार से व्यापारी से ले भागा 50 हजार, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी/मिर्जामुराद। छोटी खजुरी स्थित एक पेट्रोल पंप के समीप बुधवार को कार सवार बदमाश एक व्यापारी से 50 हजार रुपये छीन कर भाग निकला। वारदात के चंद घंटे के बाद ही आरोपी बदमाश को कार और चालक के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। बदमाश की शिनाख्त जौनपुर जेल से पैरोल पर छूटे बिहार के औरंगाबाद निवासी अमित गुप्ता उर्फ छोटू बिहारी के तौर पर हुई है। वहीं कार चालक राहुल कुमार डीरेका क्षेत्र का रहने वाला है।
विज्ञापन

कपसेठी थाना के भीषमपुर निवासी रवींद्र कुमार सिंह की सेवापुरी क्षेत्र में गाटर, सरिया और पटिया की दुकानें हैं। वह अपने लड़के विशाल सिंह और ड्राइवर संपत के साथ कार से राजातालाब की ओर जा रहे थे। ड्राइवर संपत को प्यास लगी तो खजुरी के पास कार रोकी। उसी दौरान कार सवार बदमाश उनसे दो लाख रुपये छीन कर भाग निकले तो उन्होंने 112 नंबर पर फोन किया। कार सवार बदमाश वाराणसी की ओर भागे थे। इस संबंध में एसपी ग्रामीण एमपी सिंह ने बताया कि व्यापारी को बदमाश छोटू ने झांसा देकर चार लाख का सरिया दो लाख रुपये में देने के लिए खजुरी बुलाया था। इसके बाद 50 हजार रुपये लेकर छोटू झांसा देकर खजुरी से भाग निकला। कार के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर उसका पीछा कर मंडुवाडीह क्षेत्र से राहुल को पकड़ा गया। राहुल ने बताया कि कार को छोटू बिहारी ने प्रयागराज जाने के लिए छह हजार रुपये में बुक कराया था लेकिन वह नहीं गया और खजुरी से लौट आया। इसके थोड़ी ही देर बाद राहुल की मदद से शिवदासपुर क्षेत्र में छापा मार कर छोटू बिहारी को पकड़ कर 50 हजार रुपये बरामद कर लिए गए। छोटू मिल गया तो व्यापारी ने भी स्वीकार किया कि 50 हजार रुपये ही गायब हुए थे। एसपी ग्रामीण ने बताया कि व्यापारी चार लाख का सरिया दो लाख रुपये में लेने के चक्कर में बदमाश के झांसे में आए थे। छोटू पहले भी बड़ागांव सहित अन्य इलाकों में उचक्कागीरी की इसी तरह की घटनाओं को अंजाम दे चुका है। छोटू बीती 31 मार्च को ही पैरोल पर जेल से छूटा था।
---------------------------
बाइक पर बगैर हेलमेट और मास्क के तीन सवारी दरोगा की फोटो वायरल
लहरतारा चौकी इंचार्ज अजय कुमार ने छोटू को साथी पुलिसकर्मी के साथ पकड़ा तो उसे बाइक पर बीच में बैठा लिए। इसके बाद तीनों लोग बगैर मास्क और हेलमेट के ही बाइक से चल दिए। इस बीच दरोगा ने मुस्कुराते हुए बदमाश के साथ एक सेल्फी ली जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। सोशल मीडिया यूजर्स का कहना था कि आखिरकार दरोगा को ऐसी कौन सी जल्दी थी जो एक बदमाश के साथ बगैर हेलमेट और मास्क के सोशल डिस्टेंसिंग का नियम भूल कर बाइक पर तीन सवारी जा रहे थे। थोड़ा इंतजार कर थाने की जीप मंगवा कर बदमाश को ले गए होते।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें