फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मायके आई महिला की सरेराह चेन छीनी

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। कालीमहाल मुहल्ले में मंगलवार शाम बाइक सवार दो बदमाशों ने सरेराह महिला की चेन छीन ली। महिला के शोर मचाने पर मुहल्ले के लोग बदमाशों के पीछे दौड़े, लेकिन वह तेजी से पितरकुंडा की ओर भाग निकले। सूचना पाकर चेतगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल के आसपास लगे सीसी कैमरों की फुटेज खंगाल कर बदमाशों को चिह्नित करने का प्रयास किया। हालांकि बदमाशों का सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन

लक्सा थाने के सूरजकुंड मुहल्ले की संजना का विवाह कोलकाता में हुआ है। इन दिनों संजना मायके आई हुई हैं। शाम के समय संजना अपने बेटे और मां राधा के साथ पैदल ही कालीमहाल मुहल्ले से गुजर रही थीं। इसी दौरान पीछे से आए सफेद रंग की अपाचे बाइक सवार बदमाश उनके गले पर झपट्टा मार कर सोने की चेन खींच ले गए। घटना को लेकर मुहल्ले के लोगों में खासी नाराजगी है। सभी का कहना था कि चेन छीनने की घटना पुलिस की लचर कार्यशैली का नतीजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें