फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

41 लाख की लूट: निलंबित इंस्पेक्टर और उसके दोस्त का नौवें दिन भी पता नहीं लगा सकी कमिश्नरेट की पुलिस

Fri, 22 Nov 2024 11:42 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

वाराणसी के सारनाथ थाना क्षेत्र में दीपावली के दौरान हो रहे जुए से 41 लाख लूटकर फरार होने वाले फर्जी ओएसडी और निलंबित इंस्पेक्टर का अभी तक पता नहीं चल पाया है लिहाजा वाराणसी कमीश्नरेट पर सवाल उठने लगे हैं। मामले में सारनाथ थाने में दर्ज केस की जांच सौंपी गई कैंट थानाध्यक्ष को सौंपी गई है।


 
विज्ञापन
लिफ्ट से निकलता निलंबित इंस्पेक्टर और उसका साथी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 पहड़िया स्थित रुद्रा हाइट्स अपार्टमेंट के एक फ्लैट से 41 लाख रुपये की लूट के संबंध में सारनाथ थाने में दर्ज मुकदमे की विवचेना कैंट थानाध्यक्ष राजकुमार शर्मा को सौंप दी गई है। कैंट थानाध्यक्ष ने मुकदमे की विवेचना शुरू कर दी है। इस मुकदमे का मुख्य आरोपी निलंबित इंस्पेक्टर परम हंस गुप्ता और उसका दोस्त धर्मेंद्र कुमार चौबे है। अहम बात यह भी है कि मुकदमा गत 14 नवंबर को दर्ज हुआ था। मगर, उसके नौवें दिन शुक्रवार को भी पुलिस दोनों का पता नहीं लगा सकी।

विज्ञापन


सारनाथ थाना क्षेत्र के पहड़िया स्थित रुद्रा हाइट्स अपार्टमेंट में गत सात नवंबर की आधी रात बाद एक इंस्पेक्टर अपने एक दोस्त के साथ गया था। इंस्पेक्टर का दोस्त खुद का परिचय मुख्यमंत्री के ओएसडी के रूप में दिया था। आरोप है कि अपार्टमेंट के एक फ्लैट में जुआ खेल रहे व्यापारियों को तगड़ी कानूनी कार्रवाई का भय दिखाकर दोनों मौके पर मिले 41 लाख रुपये समेट कर निकल गए थे।

घटना से संबंधित सीसी फुटेज वायरल हुआ तो पुलिस आयुक्त ने तत्कालीन सारनाथ थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर परम हंस गुप्ता को निलंबित कर दिया था। पुलिस के प्रयास के बावजूद भी जब किसी ने घटना के संबंध में तहरीर नहीं दी तो सारनाथ थानाध्यक्ष विवेक कुमार त्रिपाठी ने इंस्पेक्टर परम हंस गुप्ता सहित तीन नामजद और अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। इस संबंध में एडीसीपी वरुणा जोन सरवणन टी ने बताया कि निलंबित इंस्पेक्टर सहित दोनों आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें लगी हुई हैं। मुकदमे की विवेचना कैंट थानाध्यक्ष कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें