थाना जहानागंज क्षेत्र के गांव बसगीत निवासी मिथिलेश कुमार दुबे पुत्र कप्तान विद्यासागर मोहब्बतपुर में ग्राहक जन सेवा केंद्र में चलाता है। लगभग 12:15 बजे दो बाइक पर सवार पांच बदमाश पहुंचे। दो बाहर खड़े थे और तीन असलहा लेकर दुकान के अंदर घुस गए और लूट की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। सभी ने अपना चेहरा कपड़े से ढक रखा था।
मामले की जानकारी मिलते ही मुबारकपुर पुलिस के साथ ही सीओ सिटी इला मारन, एसपी त्रिवेणी सिंह, घटनास्थल पर पहुंच गए और मौका मुआयना किया। थोड़ी देर में डीआईजी सुभाष चंद्र दुबे भी मौके पर पहुंच गए। मामले की जांच की जा रही है।