फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Route Diversion in Varanasi: लोलार्क षष्ठी कल, 32 घंटे का रूट डायवर्जन लागू; ये सड़कें नो व्हीकल जोन घोषित

Thu, 28 Aug 2025 04:20 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: वाराणसी में लोलार्क कुंड स्नान पर्व पर भारी संख्या में श्रद्धालुओं का आगमन होगा। इसे देखते हुए यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। 
विज्ञापन
लोलार्क षष्ठी पर स्नान के लिए लगी श्रद्धालुओं की कतार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोलार्क षष्ठी पर्व को देखते हुए यातायात पुलिस ने डायवर्जन प्लान जारी किया है। बृहस्पतिवार की दोपहर दो बजे से शुक्रवार की रात 10 बजे तक रूट डायवर्जन प्रभावी है। पांच मार्गों को नो व्हीकल जोन घोषित किया गया है। 

विज्ञापन


बैंक ऑफ बड़ौदा से अस्सी चौराहे, नगवा चौराहे से रविदास घाट तक, पद्मश्री चौराहे से अस्सी चौराहे, शिवाला चौराहे से अस्सी चौराहे तक, ब्राडवे तिराहे से सोनारपुरा तक, सोनारपुरा से अस्सी चौराहे तक और गोदौलिया चौराहे से सोनारपुरा तक नो व्हीकल जोन है। शव वाहन, बीमार दिव्यांग, असहाय व्यक्तियों और एंबुलेंस व फायर बिग्रेड को प्रतिबंध से मुक्त रखा गया है। 

डीसीपी यातायात अनिल कुमार यादव ने बताया कि बैंक आफ बड़ौदा से किसी भी प्रकार के वाहन को अस्सी चौराहे की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। इन वाहनों को पद्मश्री चौराहे एवं रविदास गेट रोड की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा, जो पद्मश्री चौराहे एवं रविदास गेट रोड होते आगे निकलेंगे। नगवा चौराहे से किसी भी प्रकार के वाहन रविदास पार्क व अस्सी घाट की तरफ नहीं जाएंगे। 

विज्ञापन

इन वाहनों को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर व रविदास गेट की तरफ डायवर्ट किया जाएगा जो कि बीएचयू ट्रॉमा सेंटर व रविदास गेट रोड होते हुए आगे निकलेंगे।पद्मश्री चौराहे से किसी भी प्रकार के वाहन को अस्सी चौराहे की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। 

इन वाहनों को ब्राडवे होटल एवं दुर्गाकुंड की तरफ डायवर्ट किया जाएगा, जो ब्राडवे होटल एवं दुर्गाकुंड होकर निकलेंगे। शिवाला मोड़ से किसी भी प्रकार के वाहन को अस्सी चौराहे की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। इन वाहनों को ब्राडवे तिराहा एवं पद्मश्री चौराहे की तरफ डायवर्ट किया जाएगा।
विज्ञापन

स्नान के लिए पहुंचने लगे लोग, लगी कतार

लोक मान्यतानुसार संतान की प्राप्ति के लिए लोलार्क षष्ठी पर 29 अगस्त को लोलार्क कुंड में स्नान के लिए भीड़ होगी। विभिन्न प्रांतों से महिलाएं व पुरुष बुधवार को ही काशी पहुंच गए। देर शाम से कतार लगने लगी है। बृहस्पतिवार को और बढ़ जाएगी। कुंड पर जाने वाले मार्ग पर बैरिकेडिंग कर मुकम्मल तैयारी की गई है। वहीं, लोलार्क षष्ठी पर लोलार्क छठ का पर्व रवींद्रपुरी स्थित बाबा कीनाराम स्थल पर भी मनाया जाएगा। क्रीं-कुण्ड आश्रम में स्थित बाबा कीनाराम सहित अन्य संतों की समाधि पर देश-विदेश से आने वाले अनुयायी दर्शन पूजन करेंगे और अघोराचार्य बाबा सिद्धार्थ गौतम राम के दर्शन करेंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें