फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीरव मोदी की गिरफ्तारी : भाजपा ने बताई पीएम मोदी की उपलब्धि तो प्रियंका बोलीं- उसे जाने किसने दिया

Wed, 20 Mar 2019 06:18 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
होली मिलन समारोह में पहुंचीं प्रियंका गांधी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने वाराणसी में आयोजित एक कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान मोदी सरकार पर एकबार फिर कटाक्ष किया। प्रियंका ने नीरव मोदी की गिरफ्तारी को लेकर और उसके विदेश फरार हो जाने पर भाजपा को जिम्मेदार ठहराया। भाजपा ने नीरव मोदी की गिरफ्तारी को प्रधानमंत्री मोदी की कामयाबी बताया तो प्रियंका ने तंज किया- 'ये उपलब्धि है...? उसे जाने किसने दिया था।' 

विज्ञापन

 
बता दें लोकसभा चुनाव 2019 में कांग्रेस के लिए जमीन तैयार करने के मद्देनजर प्रियंका गांधी तीन दिवसीय पूर्वांचल दौरे पर हैं। इसी क्रम में सोमवार को प्रियंका गांधी प्रयागराज में, मंगलवार को भदोही और मिर्जापुर में थीं। वहीं, अपने पूर्वांचल दौरे का आखिरी दिन प्रियंका गांधी काशी में बिताएंगी। 

बुधवार को दोपहर में 3.45 बजे प्रियंका गांधी सरोजा पैलेस कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंची, जहां पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बोलीं मुझे बहुत काम करना है। आप सभी को अनुशासन सिखाना है। साथ ही बनारस से नई आजादी की लड़ाई लड़नी है।
विज्ञापन


कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने 2014 के लिए भाजपा द्वारा वाराणसी के लिए जारी घोषणापत्र दिखाते हुए कहा कि इसमें मोदी जी ने आठ वादे किए थे, इसमें से एक भी पूरा हुआ कि नहीं..? प्रियंका बोली एक भी नहीं। प्रियंका गांधी ने कहा यह प्रचार की राजनीति सरल है। इसे कोई भी कर सकता है। 
प्रियंका गांधी ने कहा मैं आज रास्ते में आ रही थी तो किसी ने भाजपा के नारे लगा दिए। इस पर उसे दो-चार चांटे मार दिए। प्रियंका ने कहा यह हमारी राजनीति नहीं है। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने अंग्रेजों से मारपीट सही लेकिन हाथ नहीं उठाया, सिर्फ सच को सामने लेकर आए। 
 
बता दें प्रियंका गांधी कार्यक्रम स्थल सरोजा पैलेस से रवाना हो चुकी हैं। इस दौरान उन्हें होली मिलन समारोह में भी शामिल होना था लेकिन इस कार्यक्रम को बाद में शहीदों के सम्मान में निरस्त कर दिया गया। 

कार्यक्रम से पहले उन्होंने काशी विश्वनाथ मंदिर के गर्भगृह में 5 वैदिक ब्राह्मणों के साथ बाबा की पूजा की। इसके पहले प्रियंका गांधी ने दशाश्वमेध घाट पहुंच कर गंगा पूजन और मां गंगा की आरती कीं। 

इसके पहले प्रियंका गांधी ने अस्सी घाट पर निषाद समाज के लोगों से बातचीत की। निषाद समाज के लोगों से प्रियंका गांधी ने कहा कि कांग्रेस के सत्ता में आते ही निषाद समाज के लोगों को मुख्यधारा से जोड़ा जाएगा। ये राहुल गांधी की प्राथमिकता में शामिल है। साथ ही निषाद समाज के लोगों के समस्या निवारण के लिए अलग से मंत्रालय बनाया जाएगा।

इसके पहले सुबह 11.20 बजे रामनगर में लालबहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण कीं। जहां पर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया और प्रियंका गांधी ने हाथ हिला कर सभी का अभिवादन किया। इसके पहले प्रियंका गांधी चुनार के गेस्ट हाउस में रूकी हुई थीं। वहां से वाराणसी सुबह 10.25 बजे के लिए सड़क मार्ग से रवाना हुईं। 

विज्ञापन

प्रधानमंत्री को प्रियंका गांधी ने दिया तल्ख जवाब

इसके पहले पीएम मोदी के ट्वीट पर प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि भाजपा ने व्यवस्थित तरीके से पिछले 5 सालों में मीडिया सहित हर संस्थान पर हमला किया है। प्रधानमंत्री को सोचना बंद करना चाहिए कि जनता बेवकूफ है या जनता को कुछ दिखाई नहीं देता।

इसके पहले मिर्ज़ापुर में पत्रकार वार्ता के दौरान प्रियंका गांधी ने भाजपा पर सीधा कटाक्ष किया। प्रियंका गांधी ने कहा कि सत्ता जिसके सिर पर चढ़ जाती है उनको गलतफहमियां हो जाती हैं। पहले वो जो जनता को गुमराह करते हैं, दूसरे वो जो उनके खिलाफ बोलते हैं और डरते हैं। मैं डरती नहीं हूं, चाहे कुछ भी करें। हमें चाहे जितना प्रताड़ित करें हम डरते नहीं हैं। हम उनके खिलाफ लड़ते रहेंगे जितना हमें रोकेंगे हम उतना ही तेज लड़ेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें