हाथापाई करते भाजपा और कांग्रेस समर्थक
- फोटो : अमर उजाला
इससे पहले मिर्जापुर के विंध्यवासिनी मंदिर में प्रियंका गांधी मंगलवार की दोपहर 3 बजे पहुंचीं। प्रियंका गांधी के मंदिर पहुंचते ही पुलिस और एसपीजी ने श्रद्धालुओं को दर्शन करने से मंदिर के बाहर ही रोक दिया। इसके बाद प्रियंका गांधी मंदिर के अंदर गईं और दर्शन-पूजन की। इसी दौरान बाहर खड़े श्रद्धालु विंध्यवीसिनी माता के जयकारे लगाने लगे।
इसी बीच यहां भी मोदी समर्थकों ने 'मोदी-मोदी' के नारे लगाए। उधर दूसरी तरफ यह देख कर कांग्रेस समर्थक भी 'राहुल गांधी जिंदाबाद' और 'प्रियंका गांधी जिंदाबाद के नारे' लगाने लगे थे।