फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोड शो के बाद बोले मोदी, काशी से मेरा संबंध सिर्फ मतपत्रों का ही नहीं, दिल का नाता है

Thu, 25 Apr 2019 10:19 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
वाराणसी में जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी - फोटो : ANI
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को वाराणसी में रोड शो और गंगा आरती के बाद प्रबुद्धजनों को संबोधित किया। पीएम ने कैंटोमेंट स्थित होटल में प्रबुद्धजनों से संवाद किया। बोले, पांच साल में काशी से मिला प्यार अविस्मरणीय है।

विज्ञापन


काशी महान मनीषियों भगवान बुद्ध, तुलसीदास और रविदास की धरती है। यहां जब जब आते हैं तो उनका संबंध सिर्फ मतपत्रों तक सीमित नहीं है। यहां के लोगों से हमारा दिल का नाता है। हम यहां के सुख-दुख में बराबर के भागीदार हैं।

पीएम ने कहा, पूरा देश बदलाव महसूस कर रहा है। नया भारत आतंकियों का मुंहतोड़ जवाब दे रहा है। हमारा रास्ता और रफ्तार सही है। विरोधी भी हमारा लोहा मानते हैं। वजह यह है कि काशी स्वास्थ्य सुविधाओं का केंद्र बन रहा है। बनारस से लटके हुए तार गायब हो रहे हैं। रेलवे स्टेशनों को सुधारने के साथ ही यहां सुविधाएं भी बढ़ाई गई हैं।
विज्ञापन


आतंकवाद के मुद्दे पर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा कि पिछले पांच वर्षों में भारत के किसी शहर, किसी पवित्र संस्थान या मंदिर पर कोई आतंकी हमला नहीं हो सका है। इतना बड़ा कुंभ का मेला सुख शांति के साथ देश ने अनुभव किया। जम्मू-कश्मीर में आतंकी अब बहुत थोड़े से दायरे में सिमट कर रह गए हैं। 

पुलवामा में उन्होंने हमारे 40 जवानों को शहीद किया था, इस हमले के बाद उसी क्षेत्र में अब तक 42 आतंकियों को ठिकाने लगाया जा चुका है। यह हमारे काम करने का तरीका है। 

उन्होंने कहा कि 5 वर्ष पहले जब काशी की धरती पर मैंने कदम रखा था तब मैंने कहा था कि मां गंगा ने मुझे बुलाया है। मैया ने ऐसा दुलार दिया, काशी के बहन-भाइयों ने इतना प्यार दिया कि बनारस के फक्कड़पन में ये फकीर भी रम गया। ये मेरा सौभाग्य है कि काशी कि वेद परंपरा को ज्ञान के विश्लेषण व तार्किक अनुभवों से जुड़ सका। 

उन्होंने कहा, काशी ने मुझे सिर्फ एमपी नहीं पीएम बनने का आशीर्वाद दिया। मुझे 130 करोड़ भारतीयों के विश्वास की ताकत दी। समर्थ, सम्पन्न और सुखी भारत के लिए विकास के साथ-साथ सुरक्षा अहम है। साथियो, मेरा ये मत रहा है कि परिवर्तन तभी सार्थक और स्थायी होता है, जब जन-मन बदलता है। 

विज्ञापन

पीएम मोदी का वाराणसी में रोड शो - फोटो : ani
काशी हिंदू विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार से दशाश्वमेध घाट तक करीब पांच किमी लंबे रोड शो के दौरान सड़कों पर पार्टी नेताओं से लेकर कार्यकर्ताओं और समर्थकों का सैलाब उमड़ पड़ा। रोड शो के रूप में शुरू भाजपा का शक्ति प्रदर्शन मां गंगा के घाट पर भक्ति के रंग में परिवर्तित हो गया।

रोड शो के लिए पहुंचने के बाद पीएम ने लंका स्थित महामना पं. मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर चुनावी शंखनाद कर दिया। यहां मौजूद लोगों का चारों दिशाओं में घूमकर और सिर झुकाकर प्रणाम किया। 5:20 बजे प्रधानमंत्री का काफिला निकला तो सड़कों पर पहले से मौजूद जनसैलाब ने पुष्पवर्षा के साथ-साथ हाथ हिला कर स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने लोगों की भावनाओं का सम्मान करते गर्मजोशी से जवाब दिया और उनसे आशीर्वाद की अपेक्षा की।

संसदीय क्षेत्र में करीब ढाई घंटे से ज्यादा समय तक चले पीएम के मेगा शो में जगह-जगह लघु भारत भी नजर आया। रोड शो के पूरे रूट पर दोपहर बाद से ही जगह-जगह उत्सव जैसा दृश्य था। रोड शो के बीच सड़कों के किनारे काशी की धर्म, कला और संस्कृति के नजारे के साथ घंटों से इंतजार कर रहे लोगों का उनके प्रति अपनापन और उनको देखने की आतुरता दिखी। उत्साही लोगों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा और मोदी-मोदी की नारेबाजी की।

उधर, पीएम के दशाश्वमेध घाट पर पहुंचने में देरी के कारण भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की वार्ता के बाद निर्धारित समय से एक घंटे की देरी से संकल्प पूजन और गंगा आरती शुरू हुई। आरती के दौरान ही पीएम रात 7:45 बजे गंगा आरती में शामिल हुए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें