सीएम योगी ने कहा कि हमने आजमगढ़ में विश्वविद्यालय की घोषणा कर दी है। इसे यहां स्थापित कराना हमारी प्राथमिकता है। चुनाव के बाद 'निरहुआ' के साथ विश्वविद्यालय का शिलान्यास होगा। देश में तीन चरणों के मतदान हो चुके हैं जिसके रूझान भाजपा के पक्ष में हैं। पार्टी एक बार फिर से बहुमत की सरकार बनाने जा रही है।
कांग्रेस पर निशाना साधते हुए सीएम ने कहा कि पहले पाकिस्तान हमारे सैनिकों के सिर काटता था। अब दुश्मन को घर में घुसकर मारना शुरू कर दिया है। ऐसा दृढ़ इच्छा शक्ति वाली सरकार ही कर सकती है। आप आतंकवाद से युक्त, भ्रष्टाचार युक्त भारत नहीं चाहते हैं तो मोदी सरकार बनाइए। हम चाहते हैं कि प्रधानमंत्री मोदी के विजय हार में एक फूल आजमगढ़ का भी होना चाहिए।