फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के प्रत्याशी ने मछलीशहर सीट के लिए किया नामांकन, खुद को बताया पीएम मोदी से प्रेरित 

Thu, 18 Apr 2019 07:31 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर
विज्ञापन
भाजपा प्रत्याशी बीपी सरोज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव 2019 के छठें चरण के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसी क्रम में गुरुवार को जौनपुर की मछलीशहर लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी ने पर्चा दाखिल किया। लेकिन भाजपा के प्रत्याशी को देश के प्रधानमंत्री का पूरा नाम ही नहीं पता था।

विज्ञापन


लोकसभा क्षेत्र मछलीशहर से भाजपा प्रत्याशी बीपी सरोज और निर्दलीय अशोक सिंह ने गुरुवार को नांमाकन किया। इसके बाद बीपी सरोज ने पत्रकारों से मुखातिब हुए और भाजपा के विकास कार्यों को गिनाया। बीपी सरोज ने कहा कि वे देश के प्रधानमंत्री से काफी प्रेरित हैं। इसी दौरान एक पत्रकार ने बीपी सरोज से देश के प्रधानमंत्री का पूरा नाम पूछा।

इस पर बीपी सरोज प्रधानमंत्री का पूरा नाम नहीं बता पाए। बीपी सरोज अटकते हुए बोले "प्रधानमंत्री का पूरा नाम नरेंद्र भाई मोदी है।" इसी बीच उनके पीछे खड़े एक कार्यकर्ता ने उनके कान में फुसफुसा कर प्रधानमंत्री का पूरा नाम बताया।
विज्ञापन


इसके बाद बीपी सरोज ने कहा कि प्रधानमंत्री का पूरा नाम नरेंद्र दामोदरदास मोदी है। बता दें कि बीपी सरोज पहले बसपा में थे। बसपा द्वारा टिकट नहीं मिलने के कारण बीपी सरोज भाजपा में शामिल हो गए। 

विज्ञापन

वहीं, निर्दलीय अशोक सिंह ने भी गुरुवार को नामांकन दाखिल किया। बता दें कि अशोक सिंह कांग्रेस के बागी नेता हैं। अशोक को कांग्रेस की तरफ से टिकट नहीं मिला तो उन्होंने निर्दल चुनाव लड़ने का निर्णय लिया। कांग्रेस के पहले अशोक सिंह बसपा के महाराष्ट्र प्रभारी थे। अशोक ने पिछले 15 दिनों में ही दोनों पार्टियों को छोड़ कर निर्दल चुनाव लड़ने का फैसला किया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें