फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकबंधु राज नारायण: काशी में मनाई गई 39वीं पुण्यतिथि, सपाजन बोले- लोकतंत्री के प्रहरी थे जननेता; किया नमन

Wed, 31 Dec 2025 11:16 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: लोकबंधु राज नारायण की पुण्यतिथि पर वाराणसी के विभिन्न स्थानों पर आयोजन हुए। लोगों ने जननेता को नमन किया। अधिवक्ताओं ने जुलूस निकालकर उनको भारत रत्न देने की मांग की।
विज्ञापन
राजनारायण पार्क में आयोजन सभा को संबोधित करते भाजपा नेता। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Lokbandhu Raj Narayan: समाजवादी आंदोलन के प्रखर नेता और लोकतांत्रिक संघर्षों के प्रतीक लोकबंधु राज नारायण की 39वीं पुण्यतिथि पर बुधवार को लोगों अपने जननेता को याद किया। बेनिया बाग पार्क में उनकी प्रतिमा पर लोगों ने पुष्प अर्पित कर नमन किया।

विज्ञापन


संस्थाओं की ओर से आयोजित श्रद्धांजलि सभा एवं वैचारिक विमर्श में वक्ताओं ने राज नारायण के ऐतिहासिक संघर्षों, लोकतंत्र के लिए उनके त्याग को रेखांकित करते हुए आज के समय में उनकी प्रासंगिकता पर जोर दिया। कहा कि आम आदमी की समस्याओं को लेकर लोकबंधु के जैसे निडर, जनपक्षधर और संघर्षशील रास्ते को फिर अपनाने की जरूरत है। अध्यक्षता विजय नारायण ने की। संयोजक दुर्गा प्रसाद श्रीवास्तव, राधेश्याम सिंह, अनिल चंचल, अशोक कुमार पांडेय, धर्मेंद्र सिंह, राजेंद्र चौधरी आदि ने विचार रखे।

विज्ञापन

गणमान्य लोगों ने किया नमन

बीएचयू के कला संकाय में वैचारिक गोष्ठी हुई। मुख्य वक्ता बीएचयू छात्रसंघ के पूर्व महामंत्री डॉ. सूबेदार ने कहा कि राजनारायण देश के ऐसे नेता थे जो राष्ट्रीय सवालों के साथ स्थानीय सवालों पर संघर्ष छेड़ देते थे। अध्यक्षता समाजवादी नेता राजेश यादव ने की। मोहन सिह, डॉ. विपिन सिह, डॉ. आशीष सिह, डॉ. शम्मी कुमार सिह, डॉॅ. अमित मौर्या, शिवांश सिह आदि ने विचार रखे।

वहीं, डॉ .राम मनोहर लोहिया पीजी कॉलेज भैरव तालाब में प्रबंधक तोयज कुमार सिंह उर्फ सुशील व प्राचार्य प्रो. आशुतोष कुमार ने लोकबंधु राज नारायण की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। राजातालाब बार एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री अधिवक्ता प्रदीप कुमार सिंह, सुशील कुमार दुबे, प्रो. सुमन लता, प्रो. नरेंद्र नारायण राय, प्रो. रणधीर सिंह, डॉ. मनोज यादव, डॉ. सुप्रिया राय मौजूद रहे।

कचहरी जिलाधिकारी कार्यालय से बनारस बार तक अधिवक्ता राजेश प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में लोकबंधु का चित्र के साथ अधिवक्ताओं ने जुलूस निकला। अधिवक्ता राजेश प्रसाद सिंह, नित्यानंद राय, विनय शंकर राय मुन्ना, गगन प्रकाश यादव, सतीश तिवारी आदि ने विचार रखे।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें