र्वोत्तर रेलवे हाईस्कूल क्रम संख्या 640 पर जब संतोष सोनकर और उषा ने वोट डाला तो वीवीपैट पर कमल निशान दिखाई पड़ा। यही नहीं, निवार्चन अधिकारियों की लापरवाही के कारण अग्रसेन महाजनी इंटर कॉलेज ठठेरी बाजार के बूथ नंबर 270 पर मशीन पर एक और तीन नंबर का बटन नहीं दब रहा था। केवल दो नंबर दब रहा था, जिस पर कमल का निशान था। आईआईटी कॉलेज करौंदी के बूथ नंबर 54 और 55 पर साइकिल का बटन दबाने पर कमल की बत्ती जल रही थी।