फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिया में बोले मनोज तिवारी- देश को मजबूर नहीं, मजबूत प्रधानमंत्री चाहिए

Wed, 15 May 2019 07:48 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
मनोज तिवारी ने बलिया में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

महासंग्राम के सातवें चरण के लिए दिल्ली के भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने बलिया के प्रत्याशी के समर्थन में एक जनसभा को संबोधित किया। यहां उन्होंने विपक्षी पार्टियों को जातिवाद की राजनीति करने वाला बताया। मनोज तिवारी ने कहा कि भाजपा सरकार ने 'सबका साथ-सबका विकास' की तर्ज पर काम किया है।

विज्ञापन


मनोज तिवारी ने कहा कि भाजपा सरकार ने जाति-मजहब से परे होकर हर वर्ग के लोगों के विकास के लिए कल्याणकारी योजनाएं चलाईं। जबकि विपक्षी पार्टियां जाति और धर्म के नाम पर देशवासियों को बांटने का काम कर रही हैं। तिवारी ने कहा कि देश को मजबूर नहीं, मजबूत प्रधानमंत्री की जरूरत है। मनोज तिवारी बलिया के प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह मस्त के समर्थन में दुबे छपरा के पीएन इंटर कॉलेज में एक जनसभा को संबोधित किया।

मनोज तिवारी ने दावा करते हुए कहा कि देशवासियों के सहयोग से केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाला भारत आज विश्व गुरु बनने की पंक्ति में खड़ा है। कांग्रेस का नाम लिए बगैर उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि देश की जनता आज जागरूक है। वोट कटवे की गंदी राजनीति को बखूबी समझती है।
विज्ञापन


मनोज तिवारी ने महागठबंधन पर हमला करते हुए कहा कि सपा-बसपा पर जाति-धर्म के नाम पर देशवासियों को  बांटने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा शुरू से ही सबका साथ सबका विकास के एजेंडे पर कार्य कर रही है। गरीबों की रसोई गैस कनेक्शन देने, गरीब परिवार को पांच लाख तक के इलाज की सुविधा देने का कार्य करने में कोई जाति-मजहब नहीं देखा गया है।

विपक्षी पार्टियां सामूहिक रूप से बोटी-बोटी करने वालों के समर्थन में खड़ी हैं, जबकि मोदी सरकार देश पर टेढ़ी  नजर रखने वालों के घर में घुसकर मारने का काम कर रही है। देश को मजबूर नहीं मजबूत पीएम की जरूरत है। ऐसे में लोग देश में मजबूत पीएम बनाएं।

विज्ञापन

जनसभा को संबोधित करते दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी - फोटो : अमर उजाला
भोजपुरी में किया अभिवादन, सुनाए गीत
निर्धारित समय से करीब एक घंटे देर से पहुंचे मनोज तिवारी ने मंच पर पहुंचते ही हाथ जोड़कर सभी का  अभिवादन किया। उनके मंच पर आते ही लोगों ने गीत सुनाने का आग्रह किया। यह देख विधायक सुरेंद्र सिंह ने एक गीत का अनुरोध किया। लोगों का उत्साह देख मनोज तिवारी ने फिल्म दरोगा बाबू आई लव यू का गीत बलिया-बिहार के इंटरनेशनल लिट्टी चोखा जे ना खाईल उ पछताइल... सुनाया।

गीत के बीच-बीच में उन्होंने क्रांतिकारियों व वीर सपूतों की वीरता का उल्लेख कर लोगों में जोश भरने का काम किया। उन्होंने मांगलिक गीत के जरिए लोगों से बहू-बेटियों के साथ सामूहिक रूप से मतदान करने की अपील की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें