फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#VoteKaro पू्र्वांचल की सातों सीटों पर वोटिंग जारी, 5 बजे तक 54.11% मतदान, मिर्जापुर काशी से भी आगे

Sun, 19 May 2019 06:11 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी/मऊ/मिर्जापुर/बलिया/सोनभद्र/चंदौली/गाजीपुर
विज्ञापन
लाइन में खड़े मतदाता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

05:42 PM, 19-May-2019

5 बजे तक 54.11% हुआ मतदान :
 

वाराणसी 53.44%
बलिया 49.29%
चंदौली 56.30%
मऊ 52.35%
मिर्जापुर  59.25%
गाजीपुर 54.64%
सोनभद्र 53.51%
संपूर्ण मतदान प्रतिशत 54.11%

05:17 PM, 19-May-2019


 
वाराणसी के कैंट विदानसभा के कुबेर जूनियर हाईस्कूल नेवादा में अभी से सन्नाटा पसर गया।

04:35 PM, 19-May-2019

बलिया जिले के  प्राथमिक विद्यालय नरहीं नंबर- एक के बूथ संख्या 272-73 पर भाजपा और गठबंधन के एजेंटों में फर्जी मतदान को लेकर झड़प हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्षों में ईंट-पत्थर चलने लगे। इस दौरान कई लोग घायल हो गए। मौके पर मौजूद पुलिस ने लाठियां भांजकर किसी तरह लोगों को नियंत्रित किया। इस दौरान ईंट-पत्थर चलाने वाले अपने साथ घायलों को उठा ले गए। पुलिस ने इस संदर्भ में एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन
03:36 PM, 19-May-2019

3 बजे तक 46.56% हुआ मतदान :
 

वाराणसी 46.04%
बलिया 42.51%
चंदौली 49%
मऊ 45.65%
मिर्जापुर  50.37%
गाजीपुर 45.54%
सोनभद्र 46.87%
संपूर्ण मतदान प्रतिशत 46.56%

02:45 PM, 19-May-2019

बलिया से सपा-बसपा-रालोद गठबंधन के प्रत्याशी सनातन पांडे ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया। 

विज्ञापन
01:25 PM, 19-May-2019

1 बजे तक 36.10% हुआ मतदान :
 

वाराणसी 37.34%
बलिया 32.16%
चंदौली 35.96%
मऊ 35.30%
मिर्जापुर  37.19%
गाजीपुर 35.66%
सोनभद्र 39.14%
संपूर्ण मतदान प्रतिशत 36.10%

12:48 PM, 19-May-2019

आजमगढ़ के भाजपा प्रत्याशी और भोजपुरी अभिनेता दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' ने गाजीपुर के टडवां गांव में वोट दिया। इसके बाद बूथ के बाहर खड़े मतदाताओं ने 'निरहुआ' के साथ सेल्फी ली।

12:38 PM, 19-May-2019

दुनिया के सबसे बुजुर्ग व्यक्ति होने का दावा करने वाले शिवानंद (123 वर्ष) ने अपने मत का प्रयोग किया। सभी से मतदान करके देश को मजबूती प्रदान करने की अपील की। शिवानंद अपने देश के सबसे अधिक आयु के बुजुर्ग बताये जाते हैं। 

12:31 PM, 19-May-2019

चंदौली के शाहपुर भुजहुआं गांव में लगभग 350 मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में से काट दिया गया है। जिस कारण ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया।

11:54 AM, 19-May-2019

चंदौली लोकसभा अजगरा विधानसभा के ताला बूथ पर 65 वर्षीय वृद्ध श्यामनाथ जब मतदान करने बूथ पर पहुंचे तो पता चला कि उनका नाम वोटर लिस्ट में डिलीट ऑप्शन पर लिखा हुआ है। श्यामनाथ को बताया गया कि उन्हें मृतक घोषित किया जा चुका है। जिससे वह मतदान नहीं कर सकते। श्यामनाथ ने बताया कि सरकारी गलती के कारण देशहित में एक वोट रह गया। 

11:24 AM, 19-May-2019

11 बजे तक 21.89% हुआ मतदान :
 

वाराणसी 25.22%
बलिया 21.16%
चंदौली 21.84%
मऊ 20.49%
मिर्जापुर  25.3%
गाजीपुर 22.77%
सोनभद्र 22.81%
संपूर्ण मतदान प्रतिशत 21.89%

10:58 AM, 19-May-2019

वाराणसी की निवासी शीला शुक्ला (88) और उनके भाई रमाशंकर शुक्ला (90) ने इम्पीरियल पब्लिक स्कूल अस्सी पर बूथ संख्या 272 पर अपना वोट दिया। रवींद्रपुरी निवासी भाई-बहन वर्ष 1951-1952 के प्रथम लोकसभा चुनाव से ही लगातार मतदान करते आ रहे हैं। दोनों ने वोट डालने के बाद कहा कि हमने देश के विकास में अपनी जिम्मेदारी पूरी की है।

10:55 AM, 19-May-2019

सपा-बसपा-रालोद की संयुक्त प्रत्याशी शालिनी यादव ने भी मतदान किया।

10:53 AM, 19-May-2019

कांग्रेस के प्रत्याशी अजय राय ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया और लोगों से लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए वोट करने की अपील की।

10:42 AM, 19-May-2019

चंदौली में भाजपा और सपा कार्यकर्ताओं में मार-पीट का मामला सामने आया है। यह मारपीट मतदान की लाइन में पहले लगने के चक्कर में हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हालात को तुरंत नियंत्रण में कर लिया। यह मामला मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के पराहूपुर पोलिंग बूथ का है।

10:28 AM, 19-May-2019

सोनभद्र के रेणुकूट के मूर्धवा में विकास कार्य न होने के विरोध में लोगों ने मतदान का बहिष्कार किया। गांव वालों ने कहा कि अगर गांव का कोई भी व्यक्ति या महिला वोट देने गया तो वह गद्दार माना जाएगा। इसलिए अभी तक वहां किसी ने भी वोट नहीं किया है।

10:27 AM, 19-May-2019

उर्दू इस्लामिया बारा भाग संख्या 320 पर जमानिया विधायक के अनावश्यक हस्तक्षेप के कारण लगभग प्रभावित रहा मतदान। क्षेत्राधिकारी के पहुंचने पर मामला शांत हुआ और फिर से मतदान शुरू हुआ।

10:14 AM, 19-May-2019

सोनभद्र के दुद्धी विधानसभा के दुरूह क्षेत्र घिचोरवा बूथ संख्या 294 पर ईवीएम खराब हो गई। ईवीएम खराब होने से दो घंटे के देरी से 9 बजे से मतदान शुरू हुआ।

10:08 AM, 19-May-2019

बलिया में उत्तर प्रदेश राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उपेंद्र तिवारी ने परिवार संग मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।

10:03 AM, 19-May-2019

वाराणसी के जगरदेव तकनीकी कला केंद्र नैपुराकला बूथ संख्या 215 पर बुजुर्ग महिला को देख सहायता के लिए लंका थाना के  उप निरीक्षक शैलेन्द्र प्रताप सिंह चौकी प्रभारी रमना थाना दौड़ पड़े इसके बाद बुजुर्ग महिला की हौसला अफजाई करते हुए मतदान केंद्र तक पहुंचाया। स्वीडन से अपना मताधिकार का प्रयोग करने आई महिला ने कहा मोदी जी को जिताने के उद्देश्य से अपने मताधिकार का प्रयोग करने आई हूं।

09:51 AM, 19-May-2019

सांसद और गाजीपुर से भाजपा प्रत्याशी मनोज सिन्हा ने बलिया लोकसभा के अपने पैतृक गांव मोहनपुरा में वोट डाला है। साथ ही सभी से मजबूत देश के लिए वोट करने की अपील किए।

09:22 AM, 19-May-2019

9 बजे तक 8.77% हुआ मतदान :
 

वाराणसी 11.1%
बलिया 8.7%
चंदौली 9.62%
मऊ 9.21%
मिर्जापुर  15%
गाजीपुर 6.41%
सोनभद्र 9.9%
संपूर्ण मतदान प्रतिशत 8.77%

08:59 AM, 19-May-2019

बलिया के रेवती क्षेत्र के बेलहरी ग्राम सभा में रोड नहीं तो वोट नहीं की चेतावनी चरितार्थ हुई। अभी तक कोई मतदाता मतदान केंद्र पर नहीं आया। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले 10 सालों से सड़क की हालत खराब है कभी कोई नेता हाल तक नहीं पूछने आया।

08:39 AM, 19-May-2019

केंद्रीय मंत्री और भाजपा-अपना दल (एस) की संयुक्त प्रत्याशी अनुप्रिया पटेल ने मिर्जापुर के सेंट मेरी स्कूल में वोट डाला।

08:30 AM, 19-May-2019

सोनभद्र के राबर्ट्सगंज के कई इलाकों में मतदाता सूची में नाम ना शामिल होने से वोटर नाराज हैं। इसी क्रम में गृहमंत्री राजनाथ सिंह के रिश्तेदार और सोनभद्र जिला अस्पताल के डिप्टी सीएमओ और उनके परिवार के सभी सदस्यों का नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं है, जिससे वह मतदान नहीं कर पा रहे हैं।

08:28 AM, 19-May-2019

वाराणसी के मिर्जामुराद स्थित किसान इंटर कॉलेज मतदान स्थल के बूथ संख्या 15 पर भाजपा एजेंट के अलावा किसी अन्य पार्टी का एजेंट न होने पर पीठासीन अधिकारी ने मतदान नही शुरू किया।कांग्रेस का एजेंट आने के बाद 1 घंटे विलंब के साथ मतदान शुरू हो सका। वहीं, लंबी कतार के चलते कई मतदाता बिना मतदान किए वापस लौट गए।

07:59 AM, 19-May-2019

सोनभद्र के बीजपुर के केंद्रीय विद्यालय पर बने आदर्श बूथ पर ईवीएम मशीन खराब भाग संख्या 73 की वोटिंग अभी शुरू हुई। भाग संख्या 74 की मशीन खराब होने की वजह से अभी तक शुरू नहीं हो पाई वोटिंग।

07:39 AM, 19-May-2019

चंदौली के प्राथमिक विद्यालय भुड़कुड़ा बूथ संख्या 144 पर ईवीएम मशीन में गड़बड़ी होने के कारण वोटर परेशान।  अभी तक नहीं शुरु हुई वोटिंग। पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर के प्राथमिक पाठशाला पूर्वी बाजार के बूथ संख्या 64 और 72 कि ईवीएम खराब है, जिससे मतदान बाधित है।

07:31 AM, 19-May-2019

वाराणसी के अगस्त्यकुंडा स्थित इंदिरा गांधी स्कूल में बिजली नहीं होने के कारण अंधेरा होने से वोटिंग बाधित है। शिवपुर में बूथ नं. 42 की इवीएम खराब होने से मतदान रुका है। मतदाता परेशान है। जेपी मेहता स्कूल में अभी तक मतदान नहीं शुरू हो पाया।

07:28 AM, 19-May-2019

बलिया के प्राथमिक विद्यालय राजपुर एकौना में इवीएम मशीन खराब बूथ संख्या 353 पर वोटिंग शुरू नहीं हो पाया है। चचया बूथ सं. 337 ईवीएम फेल होने से मतदान बाधित है। सहतवार क्षेत्र के लगभग प्रत्येक बूथों पर समय से मतदान शुरू, वहीं बेरुवारबारी ब्लाक  के हरीपुर बुथ संख्या 132 की मशीन खराब है। करमपुर बूथ पर भी मशीनें खराब है। सभी खराब मशीनों को बनाया और बदला जा रहा है। वहीं, सोनभद्र के घोरावल के बूथ नंबर 83 पर मतदान 10 मिनट देर से शुरू हुआ। मशीन चेक करने और सेट करने में समय लग गया।

07:00 PM, 18-May-2019

#VoteKaro पू्र्वांचल की सातों सीटों पर वोटिंग जारी, 5 बजे तक 54.11% मतदान, मिर्जापुर काशी से भी आगे

लोकसभा चुनाव 2019 के सातवें और अंतिम चरण में पू्र्वांचल के सात सीटों पर आज मतदान हो रहे हैं। पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी समेत सात जिलों के 99 उम्मीदवारों के किस्मत के भाग्यविधाता बनने के लिए मतदाता तैयार है।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें