आजमगढ़ लोकसभा में दोपहर शाम 6 बजे तक 56.20 प्रतिशत और लालगंज लोकसभा में 54.84 प्रतिशत मतदान हुआ। जौनपुर संसदीय क्षेत्र में शाम 6 बजे तक 55.16 प्रतिशत मतदान हुआ है। मछलीशहर में शाम 6 बजे तक 53.54% मतदान हुआ। वहीं, भदोही में 6 बजे तक 52% मतदान हुआ है।
आजमगढ़ लोकसभा में दोपहर शाम 5 बजे तक 52.95 प्रतिशत और लालगंज लोकसभा में 52.48 प्रतिशत मतदान हुआ। जौनपुर संसदीय क्षेत्र में शाम 5 बजे तक 51.88 प्रतिशत मतदान हुआ है। मछलीशहर में शाम 5 बजे तक 51.38% मतदान हुआ। वहीं, भदोही में 5 बजे तक 50% मतदान हुआ है।
आजमगढ़ लोकसभा में दोपहर 3 बजे तक 45.2 प्रतिशत और लालगंज लोकसभा में 44.11 प्रतिशत मतदान हुआ। जौनपुर संसदीय क्षेत्र में 3 बजे तक 43.84 प्रतिशत मतदान हुआ है। मछलीशहर में 3 बजे तक 47.46% मतदान हुआ। वहीं, भदोही में 3 बजे तक 40% मतदान हुआ है।
आजमगढ़ लोकसभा में दोपहर 1 बजे तक 34.89 प्रतिशत और लालगंज लोकसभा में 32.78 प्रतिशत मतदान हुआ। जौनपुर संसदीय क्षेत्र में 1 बजे तक 35.23 प्रतिशत मतदान हुआ है। मछलीशहर में 1 बजे तक 35.58% मतदान हुआ। वहीं, भदोही में 1 बजे तक 28.85% मतदान हुआ है।
आजमगढ़ लोकसभा में 11 बजे तक 19.8 प्रतिशत और लालगंज लोकसभा में 21.9 प्रतिशत मतदान हुआ। जौनपुर संसदीय क्षेत्र में 11 बजे तक 22.76 प्रतिशत मतदान हुआ है। मछलीशहर में 11 बजे तक 22.11% मतदान हुआ। वहीं, भदोही में 11 बजे तक 23% मतदान हुआ है।
आजमगढ़ के लालगंज लोकसभा सीट पर खड़े कांग्रेस के प्रत्याशी पंकज मोहन सोनकर मतदान करने पहुंचे। इसके बाद उन्होंने बूथ का जायजा लिया।
जौनपुर की लोकसभा सीट के भाजपा प्रत्याशी केपी सिंह ने मतदान किया और लोगों से मतदान करने की अपील की।
वाराणसी क्षेत्र में आने वाले पिंडरा के असबालपुर में ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार किया। सूचना पर पहुंचे अधिकारियों ने प्रधानपति को समझाने की कोशिश कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि रोड नही तो वोट नहीं। उधर, भदोही के सिंहपुर गांव में तमाम लोगों का नाम मतदाता सूची से गायब पाया गया। जिससे ग्रामीणों में काफी रोष है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि जातीय आधार पर नाम कटवाया गया है।
भदोही के विभूति नारायण इंटर कॉलेज ज्ञानपुर और और भुड़की बूथों पर वीवीपीएटी खराब पाई गई है। मौके पर एसडीएम ज्ञानपुर विभूति नारायण इंटर कॉलेज बूथ पर पहुंच कर जांच पड़ताल करा रही हैं। उधर, भदोही के घोसिया स्थित बूथ पर सुबह 6 बजे से ही लोगों की लंबी लाइन लग गई है। औराई के भवानीपुर प्राथमिक विद्यालय बूथ नंबर 177 भवानीपुर पूर्वी पर ईवीएम मशीन चालू करते ही काम नहीं की जहां आधे घंटे के बाद दूसरी ईवीएम मशीन पहुंची जहां 7:45 पर मतदान प्रारंभ हो पाया।
आजमगढ़ के मेंहनगर विधानसभा के खरिहानी बूथ संख्या 2 पर ईवीएम मशीन बिगड़ी अभी तक मतदान नहीं शुरू हो सका। ईवीएम बदलने के लिए बातचीत की जा रही है। वहीं, वाराणसी के बड़ागांव ब्लाक के करमपुर गांव स्थित बूथ संख्या 327 पर मशीन में आई तकनीकी गड़बड़ी के चलते मतदान कार्य शुरू नहीं हो पाया है। मौके पर सेक्टर मजिस्ट्रेट पहुंचे हैं।
पूर्वांचल के तीन जिलों के पांच संसदीय सीटों के लिए आज को वोट डाले जा रहे हैं। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आजमगढ़ लालगंज, जौनपुर, मछली शहर और भदोही सीटों के लिए मतदान सुबह 7 बजे से शुरू हो गया है।
मतदान शुरू शाम छह बजे तक जारी रहेगा। मतदाताओं की संख्या अधिक होने पर छह बजे तक आने वाले मतदाताओं को पीठासीन अधिकारी पर्ची जारी कर उनका मतदान सुनिश्चित कराएंगे। निर्वाचन आयोग ने मतदान के लिए पहचान पत्र के 16 विकल्प जारी किए हैं। इनमें पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, बैंक या डाकघर की फोटो युक्त पासबुक, पेंशन के फोटो युक्त दस्तावेज, आधार कार्ड, फोटो युक्त राशन कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, मूल निवास प्रमाण पत्र, दिव्यांगता प्रमाण पत्र आदि शामिल है।