फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#VoteKaro : पूर्वांचल की पांच सीटों पर मतदाताओं ने दिखाया दम, कड़ी धूम में डटे रहे मैदान में

Sun, 12 May 2019 07:51 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़/जौनपुर/भदोही
विज्ञापन
इनके जज्बे को सलाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव 2019 धीरे-धीरे अपने अंतिम पड़ाव की तरफ बढ़ चला है। रविवार को छठे चरण का मतदान संपन्न हुआ। उत्तर प्रदेश की 14 सीटों में से पूर्वांचल के पांच सीटों पर मतदान हुआ। भदोही, आजमगढ़, लालगंज, जौनपुर और मछलीशहर की सीटों पर शाम छह बजे तक 54.34 प्रतिशत मतदान हुआ है।

विज्ञापन


लोकतंत्र के महापर्व में अपने वोटों की आहुति देने के लिए मतदाताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। अपनी सरकार चुनने के लिए युवाओं, बुजुर्गों और दिव्यांगों में भी दूना उत्साह था। पहली बार वोट करने वालों का जोश भी कहीं से कम नहीं था।

सुबह सात बजे से जो बूथों पर लाइन लगी तो दिन चढ़ने के लिए वोटरों के जोश में इजाफा ही हुआ। ना धूप की फिक्र थी ना ही किसी को लाइन लगाकर अपनी बारी का इंतजार करने में भी कोई दिक्कत ना हुई। कहीं-कहीं झड़प भी हुई। पुलिस और मतदाता भी आपस में भिड़ते नजर आए। 

विज्ञापन

आजमगढ़ में गहमागहमी के बीच हुआ मतदान

आजमगढ़ में लाइन में खड़े मतदाता - फोटो : अमर उजाला
तेज धूप की वजह से मतदान केंद्रों पर मतदाता सुबह ही जमा हो गए। ईवीएम में खराबी की वजह से कुछ स्थानों पर मतदान का कार्य देर से शुरू हुआ। पूर्वांहन करीब 11 बजे तक वोटरों का हुजूम उमड़ा रहा, लेकिन धूप बढने के साथ ही बूथों से वोटर गायब होते गए। दोपहर को आलम यह रहा कि कुछ-कुछ केंद्रों पर ही लोगों की भीड़ थी, अन्यथा पूरा परिसर खाली दिखा।

वोटिंग के लोग जहानागंज में सपा विधायक दुर्गा यादव और ग्रामीणों के बीच पथराव हुआ, तो डीएवी पर भगवा गमछा को लेकर जमकर नोंकझोंक हुई। कुछ छिटपुट घटनाओं को छोड़ दिया जाए तो पूरे जिले में शांति पूर्वक मतदान कार्य संपन्न हुआ।

स्थितियों पर नजर रखने के लिए एडीजी वाराणसी पीवी रामाशास्त्री, डीआईजी आजमगढ़ परिक्षेत्र मनोज तिवारी, एसपी त्रिवेणी सिंह सहित अन्य चक्रमण करते रहे। शाम को धूप से राहत मिलने के बाद वोटरों के बुथों पर पहुंचने का अनुमान लगाया जा रहा था। हालांकि बूथों पर भीड़ जैसी कोई सूचना नहीं मिली। बीते वर्ष चुनाव की तुलना में इस वर्ष वोटिंग का प्रतिशत भी कम है।

जौनपुर में हुआ 51.8855.16 प्रतिशत मतदान

पिता का अंतिम संस्कार कर के मतदान करने आए उमाशंकर सिंह (लाल घेरे में) - फोटो : अमर उजाला
तेज धूप के बावजूद जौनपुर और मछलीशहर संसदीय सीट पर मतदान करने वालों की भीड़ लगी रही। जिले की दोनों सीटों पर 200 बूथों पर इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन की खराबी के चलते देर से मतदान शुरू हुआ। इसके बावजूद जौनपुर में 55.16 और मछलीशहर में 53.54% मतदान हुआ।

खुटहन क्षेत्र के अकबरपुर बूथ के पास एक मकान से झंडा उतारने के चक्कर में कार्यकर्ताओं और पुलिस कर्मियों में मारपीट हो गई। एसपी और डीएम ने मौके पर जाकर मामला शांत कराया। राष्ट्रीय विद्या मंदिर इंटर कालेज चंदवक में बनाए गए मतदान केंद्र पर महिलाओं को वरीयता में वोट डालने की बहात पर रिटायर फौजी व सीआरपीएफ जवान में मारपीट हो गई।

फौजी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। पहली बार मतदान करने वालों को 17275 वोटरों को मिला प्रशस्ति पत्र दिया। भाजपा नेत्री अनुपमा राय ने ईवीएम के साथ सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। इस पर पीठासीन अधिकारियों से उनकी नोकझोंक भी हुई। कई जगह मतदाता सूची में नाम कटने के कारण लोग मतदान से वंचित रह गए।
विज्ञापन

भदोही में छिटपुट घटनाओं के बीच हुआ मतदान

भदोही लोकसभा के लिए रविवार को छिटपुट घटनाओं के बीच शांतिपूर्ण ढंग से मतदान शुरू हो गया। शाम 6 बजे तक पांचों विधानसभाओं में 52 फीसदी तक मतदान हो गया था। इस दौरान भदोही कोतवाली क्षेत्र के उमरी बूथ पर छाया न होने के कारण पुलिस से मतदाताओं की झड़प हुई, जबकि कई बूथों पर ईवीएम और वीवीपीएटी में गड़बड़ी की शिकायत मिली।

औराई के कठारी बूथ पर वीवीपीएटी में गड़बड़ी के कारण डेढ़ घंटे तक मतदान रुका रहा। पैरामिलिट्री फोर्स और भारी पुलिस बल की निगहबानी में रविवार को सुबह सात बजे मतदान शुरू हो गया। धूप से बचने के लिए सुबह ही बूथों पर मतदाताओं की लंबी लंबी लग गईं लेकिन कई जगहों पर ईवीएम और वीवीपीएटी में गड़बड़ी की शिकायतों के कारण मतदान ने अपेक्षाकृत तेजी नहीं दिखी।

जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट निगरानी में चक्रमण करते रहे। मतदान को लेकर युवा, बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं में जबरदस्त उत्साह दिखा। कई बूथों पर भाजपा और गठबंधन के बीच सीधी टक्कर देखी गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें