फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LS Polls: देश के अलग-अलग स्थानों से आकर महिलाओं का ग्रुप काशी में कर रहा प्रचार, जानें- कैसे बनाया प्लान

Thu, 30 May 2024 06:08 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

देश के अलग-अलग स्थानों से पीएम मोदी के लिए प्रचार- प्रसार करने के लिए महिलाएं काशी पहुंची हैं। सभी सोशल मीडिया पर मिली हैं, जो एक नमो अगेन ग्रुप बनाकर काशी चली आईं। यहां अपने खर्चे पर रुकी हैं और अलग-अलग मोहल्लों में प्रचार कर रही हैं। 
विज्ञापन
अलग-अलग स्थानों से काशी आया महिलाओं का ग्रुप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश के अलग-अलग स्थानों से आकर महिलाओं का एक ग्रुप काशी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए प्रचार कर रहा है। ग्रुप का नाम है नमो अगेन। कोलकाता, दिल्ली, मुंबई, पुणे, चेन्नई, असम समेत अन्य कई जगहों से आए ये लोग स्थानीय स्तर पर किसी भाजपाई से नहीं मिले हैं न ही किसी की मदद ली है।

विज्ञापन


खुद के खर्चे पर रुके हैं और सुबह व शाम अलग-अलग मोहल्लों में प्रचार प्रसार करते हैं। ग्रुप की सदस्यों ने बताया कि वह सभी मोदी की नीतियों से प्रभावित हैं। उनके नेतृत्व में देश आगे बढ़ा है। ग्रुप में डॉक्टर, प्रोफेसर, उद्यमी महिलाएं शामिल हैं। वह सभी सोशल मीडिया प्लेटफार्म की मदद से एक दूसरे मिली और फिर सभी ने काशी आने का फैसला किया।

प्रोमिता मुखर्जी कोलकाता से हैं और उद्यमी हैं, वहीं दिल्ली की नंदिनी आर्किटेक्ट हैं और काशी में प्रचार कर रही हैं। इसी तरह मुंबई की लक्ष्मी पेशे से साइकोलॉजिस्ट हैं और दिल्ली की पायल कैटरिंग की एक चेन चलाती हैं। 
विज्ञापन


प्रिया पुणे के एक कॉलेज में प्रवक्ता हैं तो स्मिता असम से हैं और उद्यमी हैं। वहीं तिलोत्तमा बंगलुरु में इंजीनियर हैं। इन सभी का कहना है कि देश की अर्थव्यवस्था मोदी की नीतियों से मजबूत हुई है। हम सभी उनकी नीतियों से प्रभावित होकर काम से छु्ट्टी लेकर यहां प्रचार करने आई हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें