फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha Election: VVIP और VIP सहित दिग्गजों ने परिवार के साथ डाला वोट, सोशल मीडिया पर अपलोड की सेल्फी

सार

Lok Sabha Election: वाराणसी सहित सभी आठ जिलों की लोकसभा सीटों पर यहां के जिलाधिकारी, पुलिस कमिश्नर, पुलिस अधीक्षक सहित मेयर और जिला पंचायत अध्यक्ष ने अपने परिवार के साथ मतदान किया। वहीं, सांसदों, मंत्रियों, पूर्व सांसदों और मंत्रियों ने भी अपने-अपने लोकसभा के लिए संबंधित बूथों पर मत डाले। आइए तस्वीरों में देखें इन लोगों की झलकियां..
विज्ञापन
वाराणसी के डीएम अपनी पत्नी के साथ, सीपी और मंत्री रविंद्र जायसवाल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी लोकसभा चुनाव का आगाज होते ही देश भर के वोट प्रतिशत बढ़ाने के लिए जागरूकता कार्यक्रम भी शुरू हो गए थे। लोकसभा चुनाव में पूरे पूर्वांचल का नेतृत्व करने वाली वाराणसी जिले के आला अधिकारी भी अपने-अपने विभागों और कर्मचारियों के माध्यम से आमजन को जागरूक करने में जुट गए थे।

विज्ञापन


समय-समय पर कार्यक्रमों और सोशल मीडिया के माध्यम से मतदान के प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा था। वहीं, पीएम नरेंद्र मोदी के आह्वान पहले मतदान फिर जलपान... की तर्ज पर वाराणसी के लोगों में काफी जागरुकता दिखा। आमजन के साथ संबंधित बूथों पर वाराणसी के जिला निर्वाचन अधिकारी/ जिलाधिकारी ने अपनी पत्नी के साथ वोट डाला। वहीं, पुलिस कमिश्नर ने अपने अपने मत का प्रयोग किया। अधिकारियों के साथ सभी वीवीआईपी और वीआईपी लोगों ने मतदान के बाद सेल्फी प्वॉइंट पर फोटो भी खिंचवाई।

शनिवार को पूर्वांचल के कुल आठ लोकसभा सीटों पर मतदान हो रहे हैं। वाराणसी समेत चंदौली, मिर्जापुर, रॉबट्सगंज (सोनभद्र), गाजीपुर, घोसी (मऊ), बलिया और सलेमपुर में मतदान को लेकर जिला प्रशासन लोगों को जागरुक किए हुए था। जनसभाओं और रैलियों के माध्यम से भी विभिन्न पार्टियों के नेता अपने-अपने लिए मत मांग रहे थे। स्कूलों, निजी संस्थाओं के माध्यम से भी मतदान जागरुकता कार्यक्रम चलाए गए थे।

विज्ञापन



सिक्किम के राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य ने मतदान किया।

जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने अपने पैतृक गांव मोहनपुरा (गाजीपुर) में मतदान किया।


जाने-माने सितार वादक पद्मश्री पंडित शिवनाथ मिश्र एवं देवब्रत मिश्र अपने परिवार समेत वोट देने पहुंचे।


 



वाराणसी के पूर्व मेयर रामगोपाल मोहले ने परिवार के साथ अपने बूथ केंद्र पर मतदान किया। कहा कि बूथों पर धीरे-धीरे मतदाताओं की संख्या बढ़ रही है।
 

मतदान केंद्र संत कबीर प्राकट्य स्थल लहरतारा भाग संख्या 409 कैंट विधानसभा वाराणसी लोकसभा में प्रथम वोट करते हुए महंत गोविंद दास शास्त्री संत कबीर प्रकट स्थल वाराणसी।


पूर्व कैबिनेट मंत्री राजस्व उत्तर प्रदेश अंबिका चौधरी ने लोकसभा बलिया (विधानसभा फेफना) प्राथमिक विद्यालय कपुरी में अपना मत डाला।

पत्नी रीना राय के साथ अजय राय ने अपने मत का प्रयोग किया। बूथ से बाहर निकलते ही खुशी जाहिर की।


कमिश्नर कौशल राज शर्मा ने वाराणसी के जेपी मेहता इंटर कॉलेज के मतदान केंद्र पर सपरिवार अपना मतदान किया। उन्होंने लोकतंत्र के इस महापर्व  पर भारी संख्या में मतदान किए जाने की भी लोगो से अपील की।

कादीपुर पंचायत भवन पर बूथ संख्या 332 पर जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या ने परिवार के साथ मतदान किया।

 

BHU के MS और उनकी पत्नी ने किया मतदान।

मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर मनोज श्रीवास्तव ने सपरिवार मतदान किया।

सेवापुरी विधानसभा के रघुनाथपुर मतदान केंद्र से वोट देकर निकलते पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुजीत सिंह डाक्टर पत्नी जिला पंचायत सदस्य इंदु सिंह।

सेवापुरी विधानसभा क्षेत्र के बीरभानपुर स्थित मतदान केंद्र पर पूर्व राज्य मंत्री सुरेंद्र सिंह पटेल तथा रोहनिया के पूर्व विधायक महेंद्र सिंह पटेल ने परिवार के साथ मतदान किया।
विज्ञापन

चंदौली सीट से लोकसभा प्रत्याशी महेंद्र नाथ पांडेय ने वोट डालकर ली सेल्फी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें