फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव: लोकतंत्र के जश्न में डूबे काशी के फर्स्ट टाइम वोटर्स, बोले- वोट डालना हमारी जिम्मेदारी

Sat, 01 Jun 2024 08:45 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi Lok Sabha Election 2024 Voting: वाराणसी में पहली बार मतदान करने वाले युवाओं में काफी उत्साह देखने को मिला। सुबह से कतार में लगकर युवा वोटरों ने मतदान किया। कहा कि वोट डालना हमारा अधिकार और जिम्मेदारी दोनों है। 
विज्ञापन
युवा मतदाताओं ने किया मतदान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकतंत्र के महापर्व में पहली बार साक्षी बनने वालों में काफी उत्साह रहा। कोई दोस्तों संग तो कोई परिवार संग मतदान करने पहुंचा। हाथ में मतदान पर्ची लेकर पहली बार वोट करने के लिए युवा कतार में खड़े हो गए। इंतजार के बाद अपना मतदान किया। बातचीत में युवाओं ने कहा कि रोजगार, विकास और शिक्षा पर विशेष ध्यान देने वाली सरकार चाहिए। इसी संकल्प के साथ ही वोट किया है और लोगों को इसके लिए जागरूक भी किया।

विज्ञापन


जिले में पहली बार वोट देने वालों की संख्या करीब 37226 रही। शहरी क्षेत्र में खोजवा में दो बहनें नेहा और अनुष्का श्रीवास्तव ने पहली बार मतदान किया। इसके बाद मतदान केंद्र के बाहर बने सेल्फी बूथ पर सेल्फी लेकर इस पल को यादगार बनाया। उधर सामने घाट में रोहित पांडेय, सिंधी कालोनी में जिम्मी माधवानी, अमर नगर कालोनी में राजकुमार और रिद्धिमा सिंह ने सिगरा पहुंचकर पहली बार वोट किया।

विज्ञापन

क्या बोले फर्स्ट टाइम वोटर्स

देश में मजबूत सरकार और विकसित भारत का संकल्प पूरा कराने वाली सरकार को चुनने के लिए ही वोट किया है। यह हमारी जिम्मेदारी है। -रिशु सिंह, उत्तरी विधानसभा



मतदान करने को लेकर जब वोटर आईडी कार्ड बना, तब से ही मतदान करने की उत्सुकता थी। विकास के मुद्दे पर अपना वोट किया। -शिवा यादव, चौबेपुर


 
अब तक घर परिवार के सदस्यों के साथ मतदान बूथ तक जाते थे। इस बार वोट करने का सौभाग्य मिला। मजबूत सरकार बने, इसलिए वोट किया। -अभिनव कश्यप, कोरौता


 
मतदाता सूची में नाम जिस दिन से पड़ा और मतदाता पहचान पत्र बनकर घर पर आया, उसी दिन से मतदान करने वाले दिन का इंतजार था। शिक्षा, रोजगार पर ध्यान देने वाली सरकार चाहिए। -मनीषा, रोहनिया

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें