फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LS Polls: पूर्वांचल की 10 अनारक्षित सीटों पर सांसदों में छह ओबीसी, सामान्य वर्ग के तीन और एक मुस्लिम

Fri, 07 Jun 2024 12:06 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

पूर्वांचल की 13 लोकसभा सीटों में एससी-एसटी संवर्ग के लिए तीन आरक्षित सीटें हैं। वहीं अनारक्षित 10 हैं। इनमें चुने गए सांसदों में छह ओबीसी, सामान्य वर्ग के तीन और एक मुस्लिम हैं। 
विज्ञापन
UP Lok Sabha Election Result 2024 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्वांचल में चुनाव चाहे विधानसभा का हो या फिर लोकसभा का, जीत की गणित तय करने में जाति एक महत्वपूर्ण आधार होती है। इस बार के आम चुनाव में 10 जिलों के 10 अनारक्षित लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में से छह सांसद अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) से चुने गए हैं। वहीं, सामान्य वर्ग से तीन और एक सांसद मुस्लिम समुदाय से चुने गए हैं। इसके अलावा पूर्वांचल का राबर्ट्सगंज, मछलीशहर और लालगंज लोकसभा क्षेत्र एससी-एसटी संवर्ग के प्रत्याशियों के लिए आरक्षित है।

विज्ञापन


पूर्वांचल से अन्य पिछड़ा वर्ग से सांसद चुने जाने वालों में वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जौनपुर से सपा के बाबू सिंह कुशवाहा, भदोही से भाजपा के डॉ. विनोद कुमार बिंद, मिर्जापुर से अपना दल-एस की अनुप्रिया पटेल, आजमगढ़ से सपा के धर्मेंद्र यादव और सलेमपुर से सपा के रमाशंकर राजभर हैं। सामान्य वर्ग से सांसद चुने जाने वालों में चंदौली से सपा के वीरेंद्र सिंह, घोसी से सपा के राजीव कुमार राय और बलिया से सपा के सनातन पांडेय हैं। गाजीपुर से इकलौते मुस्लिम प्रत्याशी समाजवादी पार्टी के अफजाल अंसारी ने जीत दर्ज की है।

2019 में छह ओबीसी, तीन सामान्य, एक मुस्लिम सांसद

वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में अन्य पिछड़ा वर्ग से सांसद चुने जाने वालों में वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मिर्जापुर से अपना दल-एस की अनुप्रिया पटेल, भदोही से भाजपा के रमेश चंद बिंद, जौनपुर से बसपा के श्याम सिंह यादव, आजमगढ़ से सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और सलेमपुर से भाजपा के रवींद्र कुशवाहा थे। सामान्य वर्ग से सांसद चुने जाने वालों में चंदौली से भाजपा के डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय, घोसी से बसपा के अतुल राय और बलिया से भाजपा के वीरेंद्र सिंह मस्त थे। 2019 में भी इकलौते मुस्लिम प्रत्याशी अफजाल अंसारी ने गाजीपुर से बसपा के सिंबल पर जीत दर्ज की थी।
विज्ञापन

2014: सांसदों में पांच ओबीसी और पांच सामान्य वर्ग से थे

वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में अन्य पिछड़ा वर्ग से सांसद चुने जाने वालों में वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मिर्जापुर से अपना दल-एस की अनुप्रिया पटेल, घोसी से भाजपा के हरिनारायण राजभर, आजमगढ़ से सपा के संस्थापक मुलायम सिंह यादव और सलेमपुर से भाजपा के रवींद्र कुशवाहा थे। वहीं, सामान्य वर्ग से सांसद चुने जाने वालों में बलिया से भाजपा के भरत सिंह, भदोही से भाजपा के वीरेंद्र सिंह मस्त, जौनपुर से भाजपा के कृष्ण प्रताप सिंह, चंदौली से डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय और गाजीपुर से भाजपा के मनोज सिन्हा थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें