जनसभा में मौजूद राहुल गांधी, अखिलेश यादव, अजय राय व अन्य
- फोटो : अमर उजाला
मोहनसराय की रैली में अखिलेश यादव ने कहा कि पहले मैं कहता था पूरे उत्तर प्रदेश में एक सीट के अलावा सभी सीटें गठबंधन जीतने जा रहा है। अब चुनाव सातवें चरण में पहुंच गया है। जनता के अंदर गुस्सा देख रहा हूं। चार जून के बाद इनका मित्रमंडल तो बदलेगा ही मंत्री मंडल भी बदलेगा। जो बीजेपी के लोग क्योटो को अपनी सीट मान रहे थे, वे अब हारने जा रहे हैं। एक और एक जुड़कर 11 हो गए हैं। दूसरी तरफ एक और एक टकरा रहे हैं। हम लोग डबल ताकत हो गए हैं। वह डबल जीरो हो गए हैं।
पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि आप खटाखट- खटाखट वोट डालं और हम वाराणसी में फटाफट फटाफट काम करब। बनारस में होवे वाला सारा काम गुजराती करत हऊन। बनारस क लोग त वहां मजदूर या सुपरवाइजर बनके काम करत हऊन। चुनाव का संचालन भी गुजराती कर रहल हऊअन। बनारस के लोगन के बैनर, पोस्टर और स्टीकर चिपकावे खातिर लगावल गईल बा। बनारस की जनता से हम अपील करल चाहत बानी की अब चाकरी करे का समय खत्म हो गइल बा। काशी क परिवार के लोग कोरोना काल में मर गइलन त मोदी बस शोक जतइलन हम जनता के बीच लगातार बनल रहनी।