फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha Election: सातवें चरण के मतदान के लिए पोलिंग पार्टियां होंगी रवाना, पुलिस लाइन में लिस्ट का मिलान

Fri, 31 May 2024 11:12 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

Lok Sabha Election: भीषण गर्मी को देखते हुए सभी कर्मियों को हीट स्ट्रोक से बचने की सलाह दी गई है। पानी का भरपूर सेवन करने के लिए भी कहा गया है। मेडिकल किट की व्यवस्था को दुरुस्त करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
रवानगी से पहले पुलिस लाइन में मौजूद बूथ कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव को लेकर वाराणसी में तैयारियां तेज हो गई हैं। जिले के पुलिस लाइन से अन्य जिलों में रवानगी को लेकर पोलिंग पार्टियां अपने-अपने लिस्ट का मिलान कर दुरुस्त हो गई हैं। इसके पहले जिलाधिकारी एस. राजलिंगम ने सभी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
विज्ञापन




वाराणस सहित अन्य जिलों में पहली जून यानी कल लोकसभा चुनाव के सातवें और चरण का चुनाव होना है। इसको लेकर संबंधित जिलों में प्रशासन की तैयारियां लगभग पूर्ण हो गई हैं।
विज्ञापन




सुरक्षा के मद्देनजर पुलिसकर्मियों की भी तैनातगी कर दी गई है। अलग सुबह छह बजे से मतदान शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन

जगतपुर इंटर कॉलेज में लिस्ट का मिलान करते हुए। - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी के जगतपुर इंटर कॉलेज से रोहनिया विधानसभा मे चुनाव के लिए पहुंचे चुनाव ड्यूटी में लगे लोग गर्मी से बेहाल दिखे। यहां बड़े-बड़े कूलर लगे थे, लेकिन भीषण गर्मी के कारण वह बेहाल दिखे। वहीं डॉक्टरों की टीम भी मौजूद थी। कुछ लोग बीपी चेक करा रहे थे। कूलर की पर्याप्त व्यवस्था न होने से लोग नाराज़ भी दिख रहे थे।



आरओ नगर मजिस्ट्रेट अशोक कुमार यादव ने बताया कि रोहनिया विधानसभा मे कुल 397 पोलिंग पार्टियां बूथ पर रवाना की जाएंगी। किसान इंटर कॉलेज सजोई को पिंक बूथ बनाया गया है ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें